सीएम युवा योजना से वंदना ने शुरू किया ऑयल मिल, बदल गई किस्मत
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 12 Mar 2026 7:17 AM
वंदना अपने ऑयल मिल में
CM Yuva Udyami Yojana : उत्तर प्रदेश में युवाओं को अब अपने ही इलाके में रोजगार के नए मौके मिल रहे हैं. सरकार की इस योजना के तहत पात्र युवाओं को पहले चरण में 5 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण दिया जाता है. इस योजना से कई लोगों की जिंदगी बदली है. वंदना भी उनमें से एक हैं, जिनकी जिंदगी इस मदद से पूरी तरह बदल गई.
CM Yuva Udyami Yojana : उत्तर प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ के जरिए योगी आदित्यनाथ सरकार युवाओं को अपना काम शुरू करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है. इस योजना का फायदा उठाकर कई महिलाएं भी अब आत्मनिर्भर बनने की राह पर चल पड़ी हैं. ऐसी ही कहानी है लखनऊ के मोहनलालगंज की रहने वाली वंदना यादव की. उन्होंने इस योजना के तहत लोन लेकर अपनी ऑयल मिल शुरू की. आज उनका काम अच्छी तरह चल रहा है और वे दूसरी महिलाओं के लिए भी एक प्रेरणा बन गई हैं.
सीएम युवा योजना से मिले पैसे से खोला ऑयल मिल
वंदना यादव बताती हैं कि उन्होंने राज्य सरकार की सीएम युवा योजना के तहत लोन लेकर अपना व्यवसाय शुरू किया. इस योजना से उन्हें सिर्फ पैसे ही नहीं मिले, बल्कि सही तरीके से काम करने का मार्गदर्शन भी मिला. उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया से लोन लिया और अपने पति के साथ मिलकर ऑयल मिल स्थापित की. यहां अब सरसों का शुद्ध तेल बनाया जा रहा है. उन्होंने अपने उत्पाद का ब्रांड भी लॉन्च कर दिया है.
अन्य महिलाएं भी ले रही हैं प्रेरणा
मोहनलालगंज के गांव मजरा खुजेहटा में वंदना ने अपनी ऑयल मिल लगाई है. अब उनका सरसों का तेल आसपास के कई गांव और जिलों तक पहुंच रहा है. इस काम के जरिए उन्होंने सिर्फ खुद को ही आत्मनिर्भर नहीं बनाया, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के मौके भी पैदा किए हैं. उनके इस प्रयास से अब क्षेत्र की अन्य महिलाएं भी अपना काम शुरू करने की प्रेरणा ले रही हैं.
यह भी पढ़ें : होली पर किसानों को योगी सरकार का गिफ्ट
योजना से कारोबारियों को मिल रही नई पहचान
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 21 से 40 साल के युवाओं को अपना बिजनेस शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. इस योजना के पहले चरण में पात्र युवाओं को 5 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त लोन दिया जाता है. अगर समय पर लोन चुकता कर दिया जाए तो दूसरे चरण में 10 लाख रुपये तक का लोन लेने का भी मौका मिलता है. सरकार का लक्ष्य है कि हर साल एक लाख नए कारोबारी तैयार हों.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










