Uttar Pradesh Politics: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- कोई संत सत्ता का गुलाम नहीं हो सकता

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 01 Sep 2024 10:26 PM

विज्ञापन

CM Yogi Adityanath

Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंदौली में एक कार्यक्रम में सत्ता को लेकर बड़ी बात कह दी. उन्होंने कहा, कोई संत या योगी सत्ता का गुलाम नहीं हो सकता.

विज्ञापन

Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश में जारी राजनीतिक सरगर्मी के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंदौली में एक कार्यक्रम में कहा कि कोई योगी या संत सत्ता का गुलाम नहीं हो सकता है. उन्होंने कहा, संत समाज को एकजुट करते हैं. पूरे समाज को एकसाथ जोड़कर संत चलता है. सीएम योगी ने यह बातें अघोराचार्य बाबा कीनाराम की जन्मस्थली पर आयोजित 425 अवतरण समारोह को संबोधित करते हुए कहीं.

सिद्धांत विहीन राजनीति मौत का फंदा है : योगी आदित्यनाथ

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, सिद्धांत विहीन राजनीति मौत का फंदा है. योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कहा, जब किसी को सिद्धि या कुछ भी प्राप्त होता है, तो वह उसके मद में किसी को कुछ नहीं समझता है. लेकिन योगी सभी को एकजुट कर आगे बढ़ता है. सीएम योगी ने कहा, देश क्यों गुलाम हुआ. विदेशी आक्रांता क्यों सफल हुए ? क्योंकि वो हमारे समाज को बांटने में सफल रहे.

बाबा ने अपनी सिद्धि का उपयोग लोक कल्याण के लिए किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योागी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, अघोराचार्य बाबा ने अपनी सिद्धि और साधना को लोक कल्याण के लिए समर्पित कर दिया. उन्होंने दलितों और आदिवासियों को जोड़ने का काम किया.

सिपाही भर्ती की तैयारी करते युवक की मौत, देखें वीडियो

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola