ePaper

बरेली के सपा नेता ने छत्तीसगढ़ की युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर की दरिंदगी, पुलिस से शिकायत

Updated at : 11 Oct 2023 10:16 AM (IST)
विज्ञापन
बरेली के सपा नेता ने छत्तीसगढ़ की युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर की दरिंदगी,  पुलिस से शिकायत

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक युवक पर छत्तीसगढ़ की एक युवती ने दरिंदगी का आरोप लगाया है.आरोपी सपा से जुड़ा है. पीड़ित ने आरोप लगाया कि बरेली में उसकी जेठानी के भाई ने पहले नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया था.इसके बाद सपा नेता, और उसके एक रिश्तेदार ने गैंगरेप किया.

विज्ञापन

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक युवक पर छत्तीसगढ़ की एक युवती ने दरिंदगी का आरोप लगाया है.आरोपी सपा से जुड़ा है.पीड़ित ने आरोप लगाया कि बरेली में उसकी जेठानी के भाई ने पहले नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया था.इसके बाद सपा नेता, और उसके एक रिश्तेदार ने गैंगरेप किया.पीड़ित ने इस मामले की शिकायत एसएसपी ऑफिस में की.इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.हालांकि, एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा ने मीडिया को बताया कि पीड़ित महिला ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था.इसमें कई लोगों के नाम शामिल कराए गए.कुछ की नामजदगी झूठी पाई गई है.आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है.जांच में गैंगरेप के मामले की पुष्टि नहीं हो रही है.इस मामले की जांच कराई जा रही है. मामला रेप का नहीं ससुराल पक्ष से विवाद का है.मगर, पीड़ित ने आरोप लगाया कि 15 जुलाई को उसे समझौते के बहाने बुलाया था.इसके बाद ससुराल में कमरे में बंद कर दिया.जेठानी का भाई तमंचा लेकर कमरे में पहुंचा. उसने रेप किया था.इस मामले में भोजीपुरा थाने में शिकायत की.मगर, कोई कार्रवाई नहीं हुई.हालांकि, इस मामले में भोजीपुरा थाने में महिला की तरफ से दहेज प्रथा, और दलित उत्पीड़न का अभियोग पंजीकृत है.इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.

कोल्डड्रिंक पिलाकर किया बेहोश

महिला ने आरोप लगाया कि 30 जुलाई को मैं अपने ससुर के स्कूल में बातचीत करने गई थी.उस वक्त सपा नेता से मुलाकात हुई थी.महिला ने सपा नेता के इशारे पर मुकदमा दर्ज न करने का आरोप पुलिस पर लगाया.उसके पति के बहनोई, और सपा नेता ने कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दिया.नंदोई और सपा नेता पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया.इसके साथ ही विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी.

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

Also Read: सरकार नहीं, DG VK Anand से है शिक्षकों को दिक्कत, हजारों टीचर ने निदेशालय घेरा तो बैकफुट पर आया शासन, अब ये ..

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola