बरेली में सर्राफा कारोबारी की गला दबाकर हत्या, घर में लूटपाट, जांच में जुटी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Feb 2022 3:29 PM
बरेली में अज्ञात बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी विनय महाजन की गला दबाकर हत्या कर दी. साथ ही उनके घर में लूटपाट की घटना को अंजाम भी दिया. मृतक के भाई मनोज कुमार की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली की बहेड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गयी, जब रामलीला निवासी सर्राफा कारोबारी विनय महाजन की गला दबाकर हत्या कर दी गई. उनके घर लूटपाट भी की गई है. मृतक के भाई मनोज कुमार की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. इसके साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
जानकारी के अनुसार मृतक विनय महाजन का सर्राफ का कारोबार था. वह अपने घर में अकेले थे. बुधवार रात घर में सो रहे थे. इसी दौरान अज्ञात लुटेरों ने घर में घुसकर लूटपाट की. इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई.
परिजनों ने लूटपाट का विरोध करने पर हत्या की आशंका जताई है. रात में घर का दरवाजा खुला होने के कारण पड़ोसियों ने विनय महाजन को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं आया. इसके बाद लोगों ने अंदर जाकर देखा, तो कमरे में उनका शव पड़ा था. घर की अलमारी और सामान सब बिखरा था. जिसके बाद आसपास के लोग ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.
Also Read: अलीगढ़ में 20 मार्च से पिलाई जाएगी ‘दो बूंद जिंदगी की’, 2009 में आया था पोलियो का अंतिम केस
रिपोर्ट – मुहम्मद साजिद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










