Barabanki: स्कूल का छज्जा गिरा, बच्चों की चीख-पुकार सुनकर दौड़े लोग, पांच की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन
Barabanki: स्कूल का छज्जा गिरा, बच्चों की चीख-पुकार सुनकर दौड़े लोग, पांच की हालत गंभीर

Barabanki: बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद थ���ना क्षेत्र में एक प्राइवेट स्कूल में पहली मंजिल का छज्जा गिर गया. पांच बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

विज्ञापन

Barabanki: बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में अवध एकेडमी के नाम से चल रहे एक प्राइवेट स्कूल में शुक्रवार की सुबह पहली मंजिल का छज्जा गिर गया. इससे करीब 40 बच्चे मलबे के साथ ही 15 फुट नीचे जमीन पर गिरकर घायल हो गये. हादसे में घायल पांच बच्चों की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश कुमार सिंह ने मामले के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अवध एकेडमी स्कूल में बच्चों की परीक्षा होनी थी. इसी दौरान छज्जा पर एक साथ कई बच्चे आ गए. दबाव से छज्जा अचानक गिर गया. हादसे में 40 बच्चे घायल हुए हैं. सभी घायल बच्चों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. उन्होंने बताया कि इस हादसे की वजह की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है. जो भी इस घटना के लिए जिम्मेदार होगा. उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

कैसे हुआ स्कूल में हादसा?

बताया जा रहा है कि स्कूल की मान्यता 10 वीं तक है, लेकिन संचालन 12 वीं तक किया जा रहा है. अवध एकेडमी स्कूल में करीब 400 बच्चे पढ़ते हैं. कुछ कक्षाएं ग्राउंड फ्लोर और कुछ फर्स्ट फ्लोर पर चलती हैं. पहली मंजिल से नीचे आने का रास्ता छज्जा से होकर गुजरता है. शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के उपरोक्त विद्यालय में यह हादसा हुआ और अफरा-तफरी मच गई. हादसे के वक्त बच्चे प्रार्थना के लिए छज्जे की बगल की सीढ़ी से उतर रहे थे. कई बच्चे मलबे में दब गए. बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे.

बच्चों के माता-पिता को कैसे दी गई सूचना?

घटना की सूचना पर पुलिस और अग्निशमन दल की टीम मौके पर पहुंची. बच्चों को मलबे से बाहर निकाला गया. सभी घायलों को स्कूल से 300 मीटर दूर जहांगीराबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के माता-पिता भी स्कूल पहुंच गए. स्कूल प्रबंधन भी मौके पर पहुंचा. एक बच्चे के अभिभावक अनिल कुमार ने बताया कि मेरा बच्चा अवध एकेडमी स्कूल में कक्षा छह में पढ़ता है. आज उसकी परीक्षा थी, सुबह वह घर से स्कूल गया. कुछ समय बाद ही फोन आया कि स्कूल का छज्जा गिर गया है. घटना में बच्चे घायल हो गए हैं. स्कूल पहुंच कर मैंने देखा कि मेरा बेटा सुरक्षित है, लेकिन हादसे में कई बच्चे गंभीर घायल हुए हैं. बेटे ने बताया कि प्रार्थना करने के लिए सभी लोग जा रहे थे। अचानक स्कूल की पहली मंजिल का छज्जा गिर गया.
(इनपुट पीटीआई)

Read Also : UP Bulldozer Action: दुष्कर्म आरोपी मुईद खान के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर चला बुलडोजर, मिट्टी में मिल गई करोड़ों की संपत्ति

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

बताया जा रहा है कि स्कूल की मान्यता 10 वीं तक है, लेकिन संचालन 12 वीं तक किया जा रहा है. अवध एकेडमी स्कूल में करीब 400 बच्चे पढ़ते हैं. कुछ कक्षाएं ग्राउंड फ्लोर और कुछ फर्स्ट फ्लोर पर चलती हैं. पहली मंजिल से नीचे आने का रास्ता छज्जा से होकर गुजरता है. शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के उपरोक्त विद्यालय में यह हादसा हुआ और अफरा-तफरी मच गई. हादसे के वक्त बच्चे प्रार्थना के लिए छज्जे की बगल की सीढ़ी से उतर रहे थे. कई बच्चे मलबे में दब गए. बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे.