Barabanki Accident: बाराबंकी में स्कूल बस पलटने से 4 बच्चों समेत 5 की मौत, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

Barabanki Accident
Barabanki Accident: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के थाना देवा क्षेत्र के ग्राम सलारपुर के निकट मंगलवार की शाम लखनऊ में पिकनिक मनाकर लौट रहे विद्यार्थियों से भरी एक स्कूल बस के पलट जाने से चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि 32 बच्चे घायल हो गए. पुलिस ने बताया बस की गति बहुत अधिक थी. इधर इस हादसे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है.
Barabanki Accident: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुआ सड़क हादसा हृदय विदारक है. बच्चों सहित सभी मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना. मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. स्थानीय प्रशासन पीड़ितों को हरसंभव मदद करा रहा है.
बाइक सवार को बचाने के प्रयास बस पलटी
पुलिस के अनुसार, एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ जिसमें 32 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये. चार बच्चों को लखनऊ स्थित उच्च चिकित्सा संस्थान में भेजा गया है. अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अखिलेश नारायण ये बताया कि बस की रफ्तार तेज थी और एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया और बस पलट गई. उन्होंने कहा कि हादसे के बाद राहत और बचाव का काम जारी है. घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जिसमें चार बच्चों की मौत हो गई है.
लखनऊ से वापस आते समय हुआ हादसा
यह बस विकासखंड सूरतगंज के कंपोजिट विद्यालय हरक्का की थी. विद्यालय के विद्यार्थी बस में सवार होकर पिकनिक मनाने लखनऊ गये थे. यह हादसा लखनऊ से वापस आते समय हुआ है.
चित्रकूट में तेज रफ्तार डंपर की चपेट में ऑटो रिक्शा, 7 श्रद्धालुओं की मौत
एक अन्य घटना में उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से दुखद खबर सामने आ रही है. कर्वी क्षेत्र में मंगलवार को सुबह तेज गति से गुजर रहे एक डंपर की टक्कर से ऑटो रिक्शा सवार पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि दो श्रद्धालुओं ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया. अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि कर्वी कोतवाली क्षेत्र के अमानपुर मार्ग पर कपसेठी गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार डंपर ने एक ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में कन्नौज जिले के निवासी अनिरुद्ध (30), अतर सिंह (50) और अखिलेश सिंह (22) तथा हमीरपुर जिले के रहने वाले धर्मेंद्र सोनी (30) और निधि सोनी (19) की मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में चित्रकूट जिले के निर्भय (20) और ऑटो चालक सूरज वाल्मीकि (20) ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










