बहराइच के जंगल-जमीन और रेत पर माफियाओं का था कब्जा, सीएम योगी ने गिनाईं सपा सरकार की खामियां

Updated:
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ

CM Yogi Adityanath: सीएम योगी ने कहा कि 9 साल पहले बहराइच माफियाओं के कब्जे में था. आज यह विकसित भारत की तस्वीर पेश कर रहा है. प्राकृतिक खेती और 70 नई परियोजनाओं से बहराइच नई पहचान बना रहा है.

विज्ञापन

CM Yogi Adityanath: याद कीजिए... आज से 9 साल पहले बहराइच के जंगल-जमीन और रेत पर माफियाओं का कब्जा था. अब विकसित भारत की उज्जवल तस्वीर में बहराइच दिखाई दे रहा है. बहराइच में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने सपा सरकार की जमकर खामियां गिनाईं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले भू माफिया, सैंड माफिया और वन माफिया सत्ता के संरक्षण में जिले के प्राकृतिक संसाधनों की लूट कर रहे थे. अवैध और अनैतिक गतिविधियों के कारण पूरे जिले की छवि खराब हो रही थी, जबकि आम नागरिक बदनामी झेलने को मजबूर था.

विकसित भारत की तस्वीर बना बहराइच

सीएम योगी ने कहा कि आज बहराइच विकसित भारत की उज्ज्वल तस्वीर के रूप में उभर रहा है. उन्होंने जिले की प्राकृतिक धरोहर कतरनियाघाट, सरयू नदी और यहां की उपजाऊ भूमि का उल्लेख करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में बहराइच ने नई पहचान बनाई है. बड़ी संख्या में किसान नेचुरल फार्मिंग को अपनाकर प्रदेश में उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं.

कभी आकांक्षी जिले की सूची में था नाम

सीएम योगी ने कहा कि नौ वर्ष पहले बहराइच एक आकांक्षी जिला था, जो विकास के लिए संघर्ष कर रहा था. उन्होंने याद दिलाया कि नीति आयोग द्वारा देश के सबसे पिछड़े और बीमार जिलों की सूची में बहराइच का नाम शामिल था. उस समय जिले की आर्थिक स्थिति कमजोर थी और विकास के अधिकांश मानकों पर यह काफी पीछे था.

70 नई परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है, इसी बदलाव का प्रमाण है कि जिले में दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए 70 नई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से बहराइच विकास, निवेश, कृषि और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब यह प्रदेश के उभरते हुए जिलों में शामिल हो चुका है.

यह भी पढ़ें: इटावा से 17 साल बाद लाल सिंह गिरफ्तार, 1 करोड़ की छात्रवृत्ति राशि के गबन का आरोप


विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola