लखनऊ में एक साथ गूंजेगी 51 हजार शादियों की शहनाई, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार को सुरेंद्र गुप्ता ने दिया न्योता

Updated:
विज्ञापन
राज्यपाल संतोष गंगवार को पुष्प्गुच्छ भेंट करते सुरेंद्र गुप्ता

राज्यपाल संतोष गंगवार को पुष्प्गुच्छ भेंट करते सुरेंद्र गुप्ता

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 51 हजार जोड़ों का ऐतिहासिक सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है. यह पहल दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने और जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक विवाह का अवसर देने के उद्देश्य से की गई है.

विज्ञापन

UP News: दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ चल रहे अभियान को नई दिशा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ऐतिहासिक सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होने जा रहा है. आगामी 30 अक्टूबर 2026 को मान्यवर श्री कांशीराम सांस्कृतिक स्थल, लखनऊ में 51 हजार जोड़ों का विशाल सामूहिक विवाह समारोह प्रस्तावित है. इस आयोजन को लेकर राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन के संस्थापक निदेशक सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया. मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्यपाल को आयोजन की पूरी रूपरेखा और इसके सामाजिक उद्देश्यों से अवगत कराया.

दहेज मुक्त समाज का संदेश देने की पहल

सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि यह सामूहिक विवाह समारोह पूरी तरह दहेज मुक्त होगा. आयोजन का उद्देश्य समाज में दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता फैलाना और जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक तरीके से विवाह का अवसर उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि 51 हजार जोड़ों का एक साथ विवाह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव की दिशा में एक बड़ा कदम होगा. यह कार्यक्रम विश्व रिकॉर्ड बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रयास साबित हो सकता है.

बलिया में 2000 जोड़ों के विवाह से शुरू हुई मुहिम

राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन पहले भी बड़े स्तर पर सामूहिक विवाह का आयोजन कर चुका है. वर्ष 2025 में बागी बलिया की धरती पर 2000 जोड़ों का सामूहिक विवाह आयोजित कर संस्था ने सामाजिक क्षेत्र में एक मिसाल पेश की थी. अब उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए संस्था ने लखनऊ में 51 हजार जोड़ों के विवाह का लक्ष्य रखा है. आयोजकों का कहना है कि इस पहल के माध्यम से समाज में दहेज रहित विवाह को बढ़ावा मिलेगा और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी.

राज्यपाल को दी आयोजन की जानकारी

शिष्टाचार मुलाकात के दौरान सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को बताया कि 30 अक्टूबर 2026 को होने वाला यह आयोजन देशभर में सामाजिक एकता और समानता का संदेश देगा. उन्होंने राज्यपाल से समारोह में शामिल होकर इस सामाजिक अभियान को अपना आशीर्वाद देने का आग्रह किया.

यह भी पढ़ें: Exclusive: यूपी पुलिस के 'ऑपरेशन लंगड़ा' की अंदरूनी कहानी, पूर्व DIG और एडवोकेट ने खोले कई अहम राज !


विज्ञापन
Tilak Kumar

लेखक के बारे में

By Tilak Kumar

तिलक कुमार पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है. अमर उजाला, प्रभात खबर, जनसंदेश टाइम्स और राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं. अपराध, राजनीति और हाइपरलोकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. मैदानी रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरों को पाठकों तक पहुंचाया है. जमीनी मुद्दों की गहरी समझ और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग उनकी पहचान रही है. वर्तमान में वह प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola