पोते की जिद पर भड़की दादी, थमा दिया ‘मौत का तोहफा’, मेरठ में बेटे-पोते पर डाला ज्वलनशील पदार्थ, खुद भी दी जान

Updated:
विज्ञापन

पेंशन विवाद

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एक परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं जब पेंशन और मोबाइल को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया. दादी ने अपने बेटे और पोते पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद भी जान दे दी.

विज्ञापन

Meerut Crime News: पेंशन की मामूली रकम और पोते की मोबाइल की जिद ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पल भर में तबाही में बदल दीं. फलावदा क्षेत्र के दादूपुर गांव में शनिवार रात पारिवारिक कलह इस कदर हावी हुई कि 65 वर्षीय दादी सुमित्रा देवी ने खौफनाक कदम उठाते हुए अपने ही बेटे और 14 साल के मासूम पोते पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद वृद्धा ने खुद भी पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. झुलसे हुए पिता-पुत्र जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं.

विज्ञापन

मोबाइल दिलाने को लेकर भी हुई थी कहासुनी

जानकारी के मुताबिक, सुमित्रा देवी को पेंशन मिलती थी और पेंशन की रकम को लेकर परिवार में आए दिन विवाद होता था. शनिवार रात भी पेंशन के पैसों और पोते को नया मोबाइल दिलाने को लेकर कहासुनी हुई. इसी दौरान सुमित्रा देवी ने कथित तौर पर बेटे परमवीर और पोते उदय पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया. दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परमवीर सेना से रिटायर्ड था और शहर में परिवार के साथ रहता था. कुछ दिन पहले पेंशन को लेकर हुए विवाद के बाद वह गांव में अपनी मां के पास आया था. परमवीर के पिता ब्रजवीर का बीमारी के कारण इलाज चल रहा है.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद फलावदा थाना पुलिस और सीओ मवाना पंकज लवानिया मौके पर पहुंचे. एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की. थाना प्रभारी पूनम जादौन ने बताया कि पीआरवी के माध्यम से घटना की सूचना मिली थी. प्रारंभिक जांच में सुमित्रा देवी द्वारा बेटे और पोते पर ज्वलनशील पदार्थ डालने की बात सामने आई है. इसके बाद महिला की मौत हो गई. प्रथमदृष्टया मामला घरेलू विवाद से जुड़ा है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

Must Read- वार्डबॉय बना 'ICU स्पेशलिस्ट', पोस्टर देख हर कोई हैरान, कानपुर के एहसास अस्पताल का अजीब मामला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola