वार्डबॉय बना 'ICU स्पेशलिस्ट', पोस्टर देख हर कोई हैरान, कानपुर के एहसास अस्पताल का अजीब मामला

Updated:
विज्ञापन

वार्डबॉय के नाम से डॉक्टर और ICU स्पेशलिस्ट का पोस्टर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कानपुर के एहसास अस्पताल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां वार्डबॉय कृष्ण मोहन के नाम से डॉक्टर और ICU स्पेशलिस्ट के पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. यह मामला अस्पताल प्रबंधन पर सवाल खड़े कर रहा है.

विज्ञापन

Kanpur Ward Boy MBBS Doctor: कल्याणपुर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल से जुड़ा मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. यहां वार्डबॉय के रूप में काम करने वाले कृष्ण मोहन के नाम से दो पोस्टर सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किए गए. इन पोस्टरों में उन्हें MBBS डॉक्टर और ICU स्पेशलिस्ट के तौर पर प्रदर्शित किया गया. पोस्टर सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.

विज्ञापन

वार्डबॉय के नाम से डॉक्टर और ICU स्पेशलिस्ट का पोस्टर

मामला नए शिवली रोड स्थित एहसास अस्पताल का बताया जा रहा है. अस्पताल में वार्डबॉय के रूप में कार्यरत कृष्ण मोहन के नाम से साझा किए गए पोस्टरों में उन्हें MBBS चिकित्सक और ICU स्पेशलिस्ट बताया गया. पोस्टर में अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं और उसकी खूबियों का भी उल्लेख किया गया था. शनिवार देर रात पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने के बाद स्थानीय लोगों के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई.

पोस्टर वायरल होने के बाद उठे सवाल

पोस्टर सामने आने के बाद लोगों ने सवाल उठाया कि अगर संबंधित व्यक्ति अस्पताल में वार्डबॉय के पद पर कार्यरत है तो उसे चिकित्सक के रूप में प्रचारित करने वाला पोस्टर किस आधार पर तैयार किया गया. मामले के सामने आने के बाद अस्पताल संचालक की भूमिका को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गईं. हालांकि, इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आ सका.

कृष्ण मोहन ने बताई पोस्टर वायरल होने की वजह

अस्पताल संचालक योगेंद्र यादव से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी. वहीं कृष्ण मोहन ने पोस्टर को लेकर सफाई देते हुए इसे गलती से सोशल मीडिया पर साझा होना बताया है. फिलहाल वायरल पोस्टर की सत्यता और उसमें किए गए दावों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मामले में किसी कार्रवाई या जांच की जानकारी भी सामने नहीं आई है.

Must Read- वाराणसी में बृजेश गंझू के एनकाउंटर के बाद फिर चर्चा में सोनभद्र का नक्सल इतिहास, मुन्ना-अजीत की गिरफ्तारी से कमजोर हुआ नेटवर्क

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola