यूपी में डीएलएड परीक्षा का काउंटडाउन शुरू, 3.50 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, 21 सितंबर से एग्जाम, जानें किस दिन किस सेमेस्टर की परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

यूपी में सोमवार से डीएलएड परीक्षा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP D.El.Ed Exams: उत्तर प्रदेश में डीएलएड (D.El.Ed) सेमेस्टर परीक्षाओं का इंतजार खत्म हो गया है. पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 सितंबर से शुरू होंगी, जिनमें 3.50 लाख से अधिक अभ्यर्थी भाग लेंगे. परीक्षा 26 सितंबर तक चलेगी.

विज्ञापन

UP D.El.Ed Exams: उत्तर प्रदेश में डीएलएड करने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है. सेमेस्टर परीक्षा का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. प्रदेश में डीएलएड प्रशिक्षण कार्यक्रम की सेमेस्टर परीक्षाएं 21 सितंबर से शुरू होंगी. परीक्षा में पहले और तीसरे सेमेस्टर के करीब 3.50 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे. दोनों सेमेस्टर की परीक्षाएं अलग-अलग तारीखों में कराई जाएंगी और 26 सितंबर तक चलेंगी.

विज्ञापन

पहले सेमेस्टर की परीक्षा 21 से 23 सितंबर तक

डीएलएड प्रशिक्षण बैच 2025 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 21, 22 और 23 सितंबर को आयोजित होगी. इस परीक्षा में करीब 1.84 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे. वहीं, डीएलएड प्रशिक्षण बैच 2024 के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 24, 25 और 26 सितंबर को प्रस्तावित है. इसमें करीब 1.65 लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे.

68 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्र

डीएलएड की ये परीक्षाएं प्रदेश के 68 जनपदों में आयोजित की जाएंगी. परीक्षा को लेकर सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी राजेंद्र प्रताप की ओर से संबंधित प्रशिक्षण संस्थानों और अभ्यर्थियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं. अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने से पहले निर्धारित समय-सारिणी और परीक्षा से जुड़े निर्देशों को ध्यान से देख लेने की सलाह दी गई है.

बैक और आंशिक परीक्षार्थियों की परीक्षा अक्टूबर में

डीएलएड प्रशिक्षण बैच 2023 के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के बैक/आंशिक परीक्षार्थियों के लिए भी परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जा चुका है. इसके तहत द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 12 से 14 अक्टूबर और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 15 से 17 अक्टूबर तक प्रस्तावित है.

2023 बैच के चतुर्थ सेमेस्टर का रिजल्ट पहले ही जारी

सचिव के मुताबिक, डीएलएड बैच 2023 के चतुर्थ सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा 18 से 20 मई 2026 तक आयोजित की गई थी. इसका परीक्षाफल 31 जुलाई को घोषित कर दिया गया था. इसके बाद अभ्यर्थियों की ओर से स्क्रूटनी कराने, संशोधित परिणाम जारी करने और द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की बैक पेपर परीक्षा कराने की मांग की गई थी.

स्क्रूटनी के बाद 16 सितंबर को जारी हुआ रिजल्ट

निदेशक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, लखनऊ के निर्देश के बाद स्क्रूटनी का काम कराया गया. इसके लिए अधिक संख्या में अध्यापकों को लगाया गया था. स्क्रूटनी के बाद 16 सितंबर को परिणाम घोषित कर दिया गया.

अभ्यर्थियों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार परीक्षा में शामिल हों. साथ ही उन्होंने छात्रों से अफवाहों और भ्रामक खबरों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी तरह की अफवाह के बजाय परीक्षा की तैयारी पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करें.

Also Read:ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से लगेगा इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन, 5 देशों के खरीदार पहुंचेंगे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola