बोले पीएम मोदी- बुआ-बबुआ मिलकर जितने साल सीएम नहीं रहे, उससे ज्यादा वक्त मैं गुजरात का सीएम रहा लेकिन...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 May 2019 12:44 PM
बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला किया. उन्होंने कहा कि ये महामिलावटी लोग, पूछ रहे हैं कि, मोदी की जाति क्या है ? मायावती और अखिलेश को आड़े हाथ लेते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दोनों मिलकर जितने साल मुख्यमंत्री नहीं […]
बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला किया. उन्होंने कहा कि ये महामिलावटी लोग, पूछ रहे हैं कि, मोदी की जाति क्या है ? मायावती और अखिलेश को आड़े हाथ लेते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दोनों मिलकर जितने साल मुख्यमंत्री नहीं रहे, उससे कहीं ज्यादा समय मैं गुजरात का मुख्यमंत्री रहा. मैंने कभी जाति का सहारा नहीं लिया.
रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्षियों द्वारा ये दावा किया जा रहा है कि वो सरकार बनाएंगे. लेकिन जनता इनसे पूछ रही है इनका नेता कौन है ? स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता को अंधेरे में नहीं रखा जा सकता है… जनता से लुका-छिपी का खेल नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में गरीब माताओं बहनों का भरपूर समर्थन आपके इस सेवक को मिल रहा है. इसी समर्थन का परिणाम है कि महामिलावट वाले सपा, बसपा या कांग्रेस हो ये सारे एक ही काम में जुट गए हैं, मोदी को गाली देने में…
पीएम मोदी ने कहा कि इनकी गालियों का जवाब मोदी को नहीं देना पड़ेगा. पूरे हिंदुस्तान की जनता कमल के निशान पर बटन दबाकर हर गाली का जवाब देने वाली है. मैं तो माताओं-बहनों के सम्मान और गरीब के आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए खड़ा हूं. उन्होंने कहा कि ये महामिलावटी लोग, पूछ रहे हैं कि, मोदी की जाति क्या है ? बुआ-बबुआ दोनों मिलकर जितने साल मुख्यमंत्री नहीं रहे, उससे कहीं ज्यादा समय मैं गुजरात का सीएम रहा हूं. मैंने अनेक चुनाव लड़े और लड़ाए हैं, लेकिन कभी अपनी जाति का सहारा नहीं लिया.
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि मैंने गरीबी, पिछड़ेपन को भुगता है जो दर्द आज आप सह रहे हैं वो मैंने खुद से सहा है. मैं, मेरा पिछड़ापन और मेरी गरीबी दूर करने के लिए नहीं बल्कि आप के लिए जीता हूं. इसलिए मुझे विश्वास है कि इस परिस्थिति को दूर करने के लिए हम सफल होंगे. उन्होंने कहा कि इन महामिलावटी लोगों ने कैसी राजनीति की है, सत्ता के नाम पर कैसे आपको धोखा दिया है, इन लोगों ने जाति की राजनीति के नाम पर अपने और अपने रिश्तेदारों के लिए बंगले खड़े किये हैं, महल बनाए हैं. इन्होंने नामी और बेनामी संपत्ति का अंबार लगाया है.
रैली में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसान और मजदूर को 60 वर्ष के बाद पेंशन मिले इसकी योजना भी ये चौकीदार ने बनायी है. गरीबी की प्रेरणा से ही सामान्य वर्ग के गरीबों को 10% का आरक्षण दिया गया. ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया गया.
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने कभी गरीब के पैसे लूटने का कोई पाप नहीं किया है. हमारे लिए गरीब का कल्याण और मातृभूमि का सम्मान, उसकी रक्षा ये हमारी जिंदगी से भी सर्वोपरि है. यही कारण है कि पाकिस्तान और उसके आतंकियों की सारी हेकड़ी आज हवा हो गयी है. उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास हमारा मंत्र है. सबको सुरक्षा और सम्मन ये हमारा प्रण है. इसी पर चलते हुए पूर्वांचल और पूर्वी भारत के विकास पर हमने विशेष घ्यान दिया है.
पीएम मोदी ने कहा कि आज बलिया में ट्रेनों की आवाजाही बढ़ी है, रेल लाइनों का बिजलीकरण हुआ है, बलिया से वाराणसी का सफर आसान हुआ है. जब कनेक्टिविटी अच्छी होती है तब उद्योगों की संभावनाएं बढ़ती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










