नगरा क्लिनिक में पीटते रहे अपराधी, चीखती रही महिला! बलिया में BSP नेता की पत्नी की बेरहमी से हत्या

Updated:
विज्ञापन

हत्या की घटना के बाद मौके पर जांच करती पुलिस (AI)

UP Crime News: बलिया के नगरा थाना क्षेत्र में एक क्लिनिक में संचालिका कंचन की बेरहमी से हत्या कर दी गई. देर रात क्लिनिक पर उनका खून से सना शव मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस की शुरुआती जांच में महिला के भतीजे पर हत्या का शक जताया गया है.

विज्ञापन

UP Crime News: चीखें गूंजती रहीं, मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा! बलिया में एक महिला की जिंदगी उसी क्लिनिक में बेरहमी से खत्म कर दी गई, जहां वह लोगों का इलाज कर उनकी जिंदगी बचाने का काम करती थी. देर रात जब पति क्लिनिक पहुंचे तो सामने पत्नी का खून से सना शव पड़ा था. सिर पर चोट के निशान और आसपास पसरा खून देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. दिल दहला देने वाली यह वारदात नगरा थाना क्षेत्र के गड़वार मोड़ की है.

क्लिनिक में मिला खून से सना शव

बलिया में मंगलवार रात क्लिनिक संचालिका कंचन की हत्या कर दी गई. बताया गया कि कंचन शाम के समय गड़वार मोड़ स्थित अपने क्लिनिक पर थीं. रात करीब 9 बजे जब उनके पति सियाराम वहां पहुंचे तो कंचन का खून से सना शव देखकर उनके होश उड़ गए. सूचना मिलते ही नगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की.

देर तक फोन बजता रहा, जवाब नहीं मिला

खारी गांव निवासी सियाराम ने बताया कि देर रात तक कंचन घर नहीं लौटीं तो उन्होंने कई बार फोन किया. लेकिन दूसरी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला. अनहोनी की आशंका के बीच वह खुद क्लिनिक पहुंचे. वहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए. कंचन मृत अवस्था में पड़ी थीं और उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे.

भतीजे पर पुलिस का शक

पुलिस की शुरुआती जांच में कंचन के भतीजे पर हत्या का शक जताया गया है. घटना के बाद से उसके फरार होने की बात सामने आई है. हालांकि हत्या की वास्तविक वजह क्या थी और वारदात में कौन-कौन शामिल था, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा मामला

शुरुआती जानकारी में घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है. परिवार की ओर से पुलिस को आरोपियों के नाम के साथ तहरीर दी गई है. पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह और चोटों की प्रकृति को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की उम्मीद है.

पति की आंखों के सामने उजड़ गया संसार

जिस पत्नी से कुछ देर पहले तक घर लौटने की उम्मीद थी, उसी का शव पति को अपने क्लिनिक में मिला. एक फोन कॉल का इंतजार करते-करते सियाराम जब क्लिनिक पहुंचे तो वहां जिंदगी नहीं, मौत उनका इंतजार कर रही थी. इस खौफनाक घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है.

पुलिस जांच में खुलेगा हत्या का पूरा राज

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. हत्या के पीछे की वजह, वारदात में इस्तेमाल हथियार और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है. पुलिस की कार्रवाई और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी.

ASP ने क्या कहा?

ASP दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि नगरा थाना क्षेत्र में एक महिला की उसके भतीजे द्वारा लोहे की वस्तु से मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उन्होंने बताया कि महिला के पति सियाराम की तहरीर के आधार पर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में शिवकुमार तिवारी हत्याकांड पर CM योगी का एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार: SHO लाइन हाजिर, NSA की भी तैयारी


विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola