6 साल तक बदलता रहा पहचान! जानिए कैसे 'छोटा पैग' बना कत्ल की वजह और UP पुलिस ने कैसे दबोचा कातिल

Updated:
विज्ञापन

शराब पार्टी में छोटे पैग का विवाद बना कत्ल की वजह (AI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: छह साल से फरार चल रहे एक हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शराब पार्टी में 'छोटे पैग' को लेकर हुए विवाद में दोस्त को दूसरी मंजिल से नीचे फेंकने के मामले में आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना हुलिया और नाम तक बदल लिया था. जानिए कैसे पुलिस ने उसे दबोचा.

विज्ञापन

UP News: शराब पार्टी के दौरान छोटे पैग को लेकर हुए विवाद में दोस्त को दूसरी मंजिल से नीचे फेंकने के मामले में छह साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हनुमंत विहार पुलिस ने आरोपी अजय मिश्रा को मंगलवार को महादेवन मंदिर के पास से पकड़ा. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने अपना हुलिया और नाम तक बदल लिया था.

विज्ञापन

शराब पार्टी में हुआ था विवाद

मामला नवंबर 2020 का है. हनुमंत विहार निवासी रामजी दीक्षित के बड़े भाई सौरभ दीक्षित पड़ोस में किराये पर रहने वाले दोस्तों के घर शराब पार्टी में गए थे. वहां पैग को लेकर विवाद हो गया. बात बढ़ने पर किराएदार इलू, उसके भाई अजय, राज और एक अन्य व्यक्ति ने सौरभ के साथ मारपीट की और उन्हें दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया. गंभीर हालत में उन्हें हैलट अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

एक आरोपी रहा था छह साल से फरार

घटना के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर इलू और अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया था, जबकि इलू का भाई अजय पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी. मंगलवार को हनुमंत विहार पुलिस ने अजय को महादेवन मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया.

नाम बदलकर किराये के मकान में रह रहा था

थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के मुताबिक, अजय ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना हुलिया बदल लिया था. वह लंबी दाढ़ी-मूंछ और बाल रखकर अलग-अलग जगहों पर किराये के मकान में रह रहा था. पुलिस के अनुसार, न्यू आजाद नगर चौकी क्षेत्र के राम रतन नगर में कमरा लेते समय उसने अपना नाम वीर चक्रधारी उर्फ छोटू बताया था. इस तरह वह लंबे समय तक पुलिस की नजर से बचता रहा.

Must Read- X-Ray कराने पहुंचे 70 साल के मरीज पर गिरी मशीन, मौत के बाद BJP MLA के अस्पताल में हंगामा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola