गारमेंट इंडस्ट्री का नया केंद्र बनेगा यमुना एक्सप्रेस-वे, महिलाओं के लिए खुलेंगे बड़े रोजगार के अवसर

Apparel Park: उत्तर प्रदेश सरकार यमुना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र को निर्यात आधारित औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है. इसी कड़ी में यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के सेक्टर-29 में 175 एकड़ में आधुनिक अपैरल पार्क विकसित किया जा रहा है. यह परियोजना प्रदेश को गारमेंट इंडस्ट्री के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने के साथ-साथ महिला रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण को भी नई दिशा देगी.
Apparel Park: अपैरल पार्क को विशेष रूप से रेडीमेड गारमेंट और निर्यात आधारित इकाइयों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है1 यहां करीब 100 उत्पादन आधारित इकाइयों की स्थापना की जाएगी, जो घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए भी कपड़े तैयार करेंगी. यह परियोजना प्रदेश सरकार की औद्योगिक नीति, मेक इन यूपी और केंद्र सरकार के वोकल फॉर लोकल विजन के अनुरूप है.
रणनीतिक लोकेशन से मिलेगा निर्यात को लाभ
अपैरल पार्क की लोकेशन इसे और अधिक प्रभावी बनाती है. यमुना एक्सप्रेस-वे से सीधी कनेक्टिविटी और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की निकटता से लॉजिस्टिक्स लागत में कमी आएगी. एयरपोर्ट के संचालन के बाद गारमेंट उत्पादों के निर्यात को नई गति मिलेगी और निर्यातकों को समयबद्ध डिलीवरी में सुविधा होगी.
कॉमन फैसिलिटी सेंटर बनेगा उद्योग की रीढ़
परियोजना के अंतर्गत अपैरल पार्क में अत्याधुनिक कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) विकसित किया जाएगा. इसमें डिजाइन सेंटर, ट्रेनिंग सेंटर, यूनिट टेस्टिंग लैब, क्वालिटी कंट्रोल, रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) और मार्केटिंग सपोर्ट जैसी सुविधाएं शामिल होंगी. इसका उद्देश्य छोटे और मध्यम उद्यमों को साझा इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराना है, जिससे उत्पादन लागत घटे और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़े.
रोजगार और वैल्यू चेन को मिलेगा विस्तार
अपैरल पार्क से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित होंगे. सिलाई, डिजाइन, पैटर्न मेकिंग, पैकेजिंग, क्वालिटी कंट्रोल और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में स्थानीय युवाओं, विशेषकर महिलाओं को रोजगार मिलेगा. यह परियोजना कच्चे माल आधारित उत्पादन से आगे बढ़कर वैल्यू एडेड मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहित करेगी, जिससे किसानों, हथकरघा कारीगरों और छोटे उद्यमियों को भी अप्रत्यक्ष लाभ पहुंचेगा. योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब निवेश और उद्योग के लिए अनुकूल वातावरण वाला राज्य बन चुका है. अपैरल पार्क के पूर्ण रूप से क्रियान्वित होने पर यमुना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी और प्रदेश टेक्सटाइल व गारमेंट सेक्टर में राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पहचान बनाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










