Weather Forecast: देश के कई हिस्सों में शीत लहर का प्रकोप जारी, इन राज्यों में ठंड से हफ्ते भर नहीं मिलेगी राहत

Amritsar: Locals warm themselves near a bonfire on a cold winter morning, in Amritsar, Monday, Dec. 14, 2020. (PTI Photo)(PTI14-12-2020_000069B)
Weather Forecast Today Updates : उत्तर भारत बर्फीली हवाओं (North India Weather) के आगोश में नजर आ रहा है. देश में प्रचंड शीत लहर (minimum temperature,cold weather) जारी है और ठंड (cold wave,seetlahar) लगातार बढ़ रही है.
Weather Forecast Today Updates : उत्तर भारत बर्फीली हवाओं (North India Weather) के आगोश में नजर आ रहा है. देश में प्रचंड शीत लहर (minimum temperature,cold weather) जारी है और ठंड (cold wave,seetlahar) लगातार बढ़ रही है. देश के कई हिस्सों में ठंड अपने चरम पर पहुंच चुका है. उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्यप्रदेश , पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में लगातार गिरावट आ रही है.
Delhi: People were seen sitting near fire to protect themselves from cold in Anand Vihar area.
Suresh, a local says, "I work as a security guard so I have to stay up all night. It's very cold here, we somehow manage to keep ourselves warm." pic.twitter.com/lf6gpITXv3
— ANI (@ANI) December 20, 2020
देश के कई हिस्सों में शनिवार को भी न्यूनतम तापतान के पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा जिससे सर्दी का प्रकोप और भी बढ़ते जा रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले सप्ताह तक यही स्थिति बने रहने का अनुमान है. वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पारा लगातार गिरता जा रहा है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली इस वक्त शीतलहर की चपेट में है. वहीं दिल्ली के सफदरजंग में आज का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री रहा, ऐसा अनुमान है कि महीने के अंत तक दिल्ली का पारा 2 डिग्री तक गिर सकता है.
वहीं उत्तर प्रदेश (UP Weather,cold wave) के विभिन्न भागों में घना कोहरा (Fog) छाया रहा, यहां कम दृश्यता है. उतराखंड में बर्फबारी के बाद अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है. यह दिनोंदिन बढ़ भी रही है. पहाड़ों पर मौसम भले साफ हो लेकिन मैदानी इलाके घने कोहरे की चादर में लिपटे हैं. वहीं बिहार और झारखंड में भी बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन पैदा कर दी है. हाड़ कंपाने वाली इस ठंड का असर जीवनशैली पर भी पड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




