Varanasi News: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक-युवती का शव, प्रेम प्रसंग में जान देने की आशंका

Updated:
विज्ञापन
Varanasi News: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक-युवती का शव, प्रेम प्रसंग में जान देने की आशंका

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के चित्तापुर के रेलवे ट्रैक पर एक युवक और एक युवती का शव मिलने का मामला सामने आया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Varanasi News: शहर के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के चित्तापुर के रेलवे ट्रैक पर एक युवक और एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक-युवती का शव

दरअसल, वाराणसी के मिर्जामुराद के चित्तापुर रेलवे ट्रैक पर युवक युवती का क्षतविक्षित शव रेलवे ट्रैक पर मिला. स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद आस पास लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया. स्थानीय लोगों का मानना है कि युवक और युवती प्रेमी प्रेमिका हैं.परिवार द्वारा शादी नहीं किए जाने से नाराज हो कर दोनों ने ट्रैन के सामने कूद कर जान दे दी होगी.

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

मिर्जामुराद थाना प्रभारी ने बताया कि, सुबह युवक युवती के शव मिलने की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को मिली. युवक युवती की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. घटना की सूचना वाराणसी के आस पास थानों को भी दी गई है. युवक युवती की उम्र 19 से 20 साल के आस पास है. फिलहाल, दोनों के शव की पहचान होने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट- विपिन सिंह

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola