Varanasi: तस्वीरों में देखें- कहीं ठंड से बचना मुश्किल तो कहीं मौसम का मजा ले रहे लोग

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Jan 2022 1:55 PM

विज्ञापन

Varanasi News: मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इस तरह का मौसम अभी 21 जनवरी तक बने रहने की संभावना हैं.

विज्ञापन
undefined

बढ़ती शीतलहरी ने लोगो को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है. गलन ने वाराणासी का सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त कर रखा है. लगातार बढ़ती ठंड में दस से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली सर्द पछुआ हवाओं ने लोगों को बर्फ के भाँति जमाकर रख दिया है.

undefined

मंगलवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा. वहीं, आज हल्की निकली धूप के साथ अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

undefined

बहुत दिनों से चल रही सर्द हवाओं ने लोगो को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया है. स्कूली बच्चों की छुट्टियों ने अभिभावकों को राहत प्रदान की है. घरों में कैद होकर सभी का सामान्य जीवन कट रहा है.

undefined

सड़को पर राहगीरों की व्यस्तता काफी कम देखने को मिल रही थी. मगर आज हल्की निकली धूप को देखकर लोगो का साहस घाटों व सड़को पर निकलने का हुआ

undefined

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इस तरह का मौसम अभी 21 जनवरी तक बने रहने की संभावना हैं. ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरा भी छाया रहेगा. सभी लोग घरों से सर्द कपड़ो में खुद को ढककर निकल रहे.

undefined

पुलिसकर्मियों को भी ड्यूटी के दौरान ठंडी की मार से बचने के लिए अलाव का सहारा लेकर फर्ज निभाना पड़ रहा है। सड़क पर टहलने वाले आवारा पशुओं को भी ठंड में इन्ही अलाव का सहारा है.

undefined

बढ़ती ठंड व गलन का कारण जनवरी महीने के दूसरे सप्ताह की शुरुआत से ही पहाड़ों पर हो रही अत्यधिक बर्फबारी है. इसका असर मैदानी भागों में भी दिखने लगा है.

undefined

दिन में हल्की धूप जरूर हो रही है लेकिन हवा में नमी अधिक होने की वजह से उसका कोई असर नहीं है. शीतलहरी के प्रकोप से लोगो को निजात मिलता नही दिख रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola