ePaper

UPPSC Exam 2021 Revised Schedule: यूपीपीएससी के संशोधित कैलेंडर किया जारी, अक्टूबर में होगी PCS प्रीलिम्स परीक्षा

Updated at : 12 Jun 2021 5:19 PM (IST)
विज्ञापन
UPPSC Exam 2021 Revised Schedule: यूपीपीएससी के संशोधित कैलेंडर  किया जारी, अक्टूबर में होगी PCS प्रीलिम्स परीक्षा

UPPSC Exam 2021 Revised Schedule: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 2021-22 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए एक संशोधित कैलेंडर जारी किया है. कैलेंडर में जुलाई 2021 और अप्रैल 2022 के बीच होने वाली 14 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल शामिल है. यह परीक्षाएं मार्च माह में आयोजित की जानी थी. किंतु मार्च माह में कोरोना महामारी की वजह से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण इन्हें स्थगित करना पड़ा. अब यह परीक्षाएं 25 जुलाई से शुरू होंगी.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 2021-22 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए एक संशोधित कैलेंडर जारी किया है. कैलेंडर में जुलाई 2021 और अप्रैल 2022 के बीच होने वाली 14 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल शामिल है. यह परीक्षाएं मार्च माह में आयोजित की जानी थी. किंतु मार्च माह में कोरोना महामारी की वजह से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण इन्हें स्थगित करना पड़ा. अब यह परीक्षाएं 25 जुलाई से शुरू होंगी.

रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर में 15 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल है

गौरतलब है कि नए एग्जाम कैलेंडर में जुलाई 2021 और अप्रैल 2022 के बीच होने वाली 15 रिक्रूटमेंट परीक्षाओं का शेड्यूल है. रिवाइज्ड परीक्षा कैलेंडर के अनुसार यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 2021 जिसे कोविड-19 की वजह से स्थगित करना पड़ा था अब वह 24 अक्टूबर 2021 को आयोजित की जाएगी. इसी तरह ACF/RFO प्रीलिम्स 2021 उसी तारीख को आयोजित की जाएंगी.

UPPSC Exam 2021 Revised Schedule: परीक्षा शेड्यूल

परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक आयोग द्वारा 9 माह में 14 परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। इसकी शुरुआत 25 जुलाई को यूनानी चिकित्सा अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा, 2018 से होगी। अन्य परीक्षाओं का विस्तृत विवरण निम्नलिखित है:-

  • 1 अगस्त, 2021- सम्मिलित राज्य कृषि सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2020

  • 19 सितंबर 2021- प्रवक्ता, (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रारंभिक) परीक्षा 2020

  • 3 अक्तूबर, 2021 – स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) परीक्षा 2021

  • 24 अक्तूबर, 2021 – सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2021 तथा सहायक वन सरंक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा, 2021

  • 21 नवम्बर, 2021 – सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) परीक्षा 2020

  • 26 नवम्बर, 2021 से – सम्मिलित राज्य कृषि सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2020

  • 5 दिसंबर 2021- समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी (सामान्य चयन/ विशेष चयन) आदि (प्रारंभिक) परीक्षा, 2021

  • 19 दिसंबर 2021 – प्रवक्ता, (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (मुख्य) परीक्षा, 2020

  • 9 जनवरी 2022- प्रधानाचार्य श्रेणी-2/उप प्रधानाचार्य/ सहायक निदेशक (स्क्रीनिंग) परीक्षा, 2019

  • 28 जनवरी 2022 से – सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021

  • 07 मार्च 2022 से – सहायक वन संरक्षक/ क्षेत्रीय वन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा, 2021

  • 3 अप्रैल 2022 – प्रवक्ता, राजकीय डिग्री कॉलेज (स्क्रीनिंग) परीक्षा, 2020

  • 10 अप्रैल 2022 से – समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी (सामान्य चयन/ विशेष चयन) आदि (मुख्य) परीक्षा, 2021

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola