ePaper

VIDEO : हथकड़ी खोल पेट्रोल पंप से भागा आरोपी, पीछे दौड़ती रह गई पुलिस

Updated at : 14 Sep 2020 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : हथकड़ी खोल पेट्रोल पंप से भागा आरोपी, पीछे दौड़ती रह गई पुलिस

VIDEO : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में पुलिस की लापरवाही का एक मामला सामने आया है, जहां पर पुलिस की गिरफ्त से एक कैदी फरार हो गया.

विज्ञापन

VIDEO : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में पुलिस की लापरवाही का एक मामला सामने आया है, जहां पर पुलिस की गिरफ्त से एक कैदी फरार हो गया. घटना रविवार की है जहां एक पेट्रोल पंप से पुलिस की गिरफ्त से कैदी के भागने का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया.आरोपी ने चालाकी से पुलिस की हथकड़ी खोल दी. जैसे ही मौका मिला उसके बाद आरोपी पुलिस के गिरफ्त से भाग निकला. इस दौरान पुलिस का जवान भी उसके पीछे दौड़ा लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली और आरोपी फरार हो गया.


कॉन्स्टेबल और होम गार्ड के खिलाफ FIR

बता दें कि लखीमपुर खीरी में रविवार को पुलिस की गिरफ्त से भागा पॉक्सो एक्ट का अपराधी सोमवार को पकड़ लिया गया है. इस मामले में लापरवाही को लेकर कॉन्स्टेबल और होम गार्ड के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है. जानकारी के मुताबिक पुलिस के गिरफ्त से भागे आरोपी का नाम हीरालाल है, जिसपर अपने ही गांव की एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप है. पुलिस ने हीरालाल पर आईपीसी की धारा 354ए 7/8 पॉक्सो एक्ट लगाया था.

क्या है पूरा मामला 

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी में पुलिस ने एक आरोपी को पॉक्सो ऐक्ट के तहत गिरफ्तार किया था. जिसके बाद आरोपी को पुलिस अपने साथ पुलिस स्टेशन लेकर जा रही थी. इस दौरान वाहन में तेल भराने के लिए पुलिस पेट्रोल पंप पर पहुंची. उसी वक्त मौका मिलने आरोपी फरार हो गया. लेकिन इस दौरान पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई. कैदी के फरार होने की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था और थाने से भारी फोर्स मौके पर पहुंच गयी थी. बाद में सोमवार को अपराधी को पकड़ने में पुलिस कामयाब हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola