UP Budget Session LIVE: CM योगी का ताना- हाथ जोड़कर बस्ती को लूटने वाले, सभा में सुधारों की बात करते हैं

Updated:
विज्ञापन

UP Vidhan Sabha Budget Session 2022: उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा का पहला सत्र 23 मई को शुरू हुआ था. यह सत्र राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से शुरू हुआ था. यूपी में दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार बनने के बाद ये पहला विधानसभा सत्र है.

विज्ञापन

कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित हुई विधानसभा की कार्यवाही

‘हमने कभी विकास कार्यों का बखान नहीं किया’

सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा कि हम कभी नहीं कहते हैं कि हमने मेट्रो चला दिया है. जनता सब जानती है कि कौन क्‍या कर रही है. जनता ने भाजपा पर विश्‍वास करते हुए 37 साल के बाद किसी सरकार को दोबारा सरकार बनाने का अवसर मिला है. जनता जानती है कि कौन अपराध को बढ़ा रहा है. कौन राशन बांट रहा है.

सदन में सीएम योगी ने मारा ताना

सदन में पेश किए गए बजट पर धन्‍यवाद प्रस्‍ताव पर सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ बोल रहे हैं. उन्‍होंने इसके लिए विधानसभा अध्‍यक्ष समेत सभी विधानसभा सदस्‍यों को बधाई दी. उन्‍होंने विपक्ष‍ियों को भी धन्‍यवाद दिया. उन्‍होंने इसी के साथ एक शायरी सुनाते हुए कहा, ‘हाथ जोड़कर बस्ती को लूटने वाले, सभा में सुधारों की बात करते हैं…’

विधानसभा में विधायक को जन्‍मद‍िन की बधाई दी गई

विधानसभा अध्‍यक्ष सतीश महाना ने एक नया प्रस्‍ताव रखते हुए कहा कि यदि किसी माननीय सदस्‍य का जन्‍मदिन कार्यवाही के दौरान होगा तो उसे बधाई दी जाएगी. इसके तहत भाजपा विधायक रामनरेश अग्‍न‍िहोत्री को सदन की ओर से बधाई दी गई. विधानसभा अध्‍यक्ष ने इस नई परम्‍परा की शुरुआत की.

सरकारी वाहनों से कोई दुर्घटना होने पर पूछा सवाल 

सदन में सरकारी वाहनों से कोई दुर्घटना होने पर यद‍ि कोई मुआवजे का दावा करता है तो उसके क्‍या अधि‍कार हैं, इसे लेकर प्रश्‍न पूछा गया. इसके जवाब में सरकार ने बताया कि ऐसा होने पर पर‍िवहन विभाग के पास फंड होता है. उससे उसकी मदद की जाती है.

अनुपूरक प्रश्‍न किसे कहते हैं? 

सदन में दिए जा रहे तारांकित प्रश्नों के उत्तर अर्थात मौखिक रूप से दिए जा रहे उत्तर में यदि कोई स्पष्टीकरण चाहिए होता है तो उस स्पष्टीकरण के लिए जो प्रश्न पूछे जाते हैं उन्हें अनुपूरक प्रश्न कहा जाता है. विधानसभा में अनुपूरक प्रश्‍न की कार्यवाही चल रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola