UP Election 2022: अखिलेश यादव का सीएम योगी पर तंज, कहा- जनता से पहले पार्टी ने भेजा घर

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बीजेपी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर शहर से चुनावी मैदान में उतारा है. इस बीच अखिलेश ने योगी पर तंज कसा है.
BJP Candidate List 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बीजेपी ने 107 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. पार्टी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर शहर से चुनावी मैदान में उतारा है. इस बीच अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सीएम योगी पर तंज कसा है कि, गोरखपुर की जनता से पहले ही पार्टी ने इनको वापस घर भेज दिया है.
सपा सुप्रीमो ने ट्वीट कर कहा, कभी कहा मथुरा, कभी कहा अयोध्या और अब कह रहे हैं गोरखपुर. जनता से पहले इनकी पार्टी ने ही इनको वापस घर भेज दिया है. दरअसल इनको टिकट मिली नहीं है, इनकी वापसी की टिकट कट गयी है. इसके आगे अखिलेश ने स्लोगन लिखा. ‘यूपी कहे आज का नहीं चाहिए भाजपा’.
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने पहले चरण के 58 सीटों में 57 सीटों पर प्रत्याशियों का नाम जारी कर दिया है, जबकि दूसरे चरण की 55 में से 48 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की है. आज जारी लिस्ट में कुल उम्मीदवारों से पार्टी ने 20 विधायकों का टिकट काटा है. वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर शहर से चुनावी मैदान में उतारा है, तो वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से चुनाव लड़ेंगे. श्रीकांत शर्मा को मथुरा सीट से ही उम्मीदवार बनाया गया है.
उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के लिए सात चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण के लिए वोटिंग 10 फरवरी को होगी. इसके बाद दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी, तीसरे 20 फरवरी, चौथे 23 फरवरी, पांचवे 27 फरवरी, छठे 3 मार्च और सातवें चरण के लिए 7 मार्च को वोटिंग होगी. 10 मार्च को मतगणना होगी.
पहले चरण में पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होगा, दूसरा चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर, तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर. चौथे चरण में मतदान लखनऊ सहित 9 जिलों की 60 सीटों, पांचवे चरण 11 जिलों की 60 सीटों पर, छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर और सातवें चरण के लिए मतदान 7 मार्च को 9 जिलों की 54 सीटों पर होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




