ePaper

UP Corona Update: 24 घंटे में कोरोना के 269 नए केस दर्ज, गौतमबुद्ध नगर में सबसे अधिक संक्रमितों की पुष्टि

Updated at : 01 May 2022 12:59 PM (IST)
विज्ञापन
UP Corona Update: 24 घंटे में कोरोना के 269 नए केस दर्ज, गौतमबुद्ध नगर में सबसे अधिक संक्रमितों की पुष्टि

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 269 नए केस की पुष्टि हुई, जिसमें, गौतमबुद्ध नगर में 117, गाजियाबाद में 55, लखनऊ में 26 और आगरा में 15 नए केस शामिल हैं.

विज्ञापन

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में वृद्धि का सिलसिला लगातार जारी है. हालांकि, विगत दो सप्ताह से एनसीआर के गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में केस बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में कोरोना के 269 नए केस की पुष्टि हुई, जिसमें, गौतमबुद्ध नगर में 117, गाजियाबाद में 55, लखनऊ में 26 और आगरा में 15 नए केस शामिल हैं. जहां केस अधिक मिल रहे हैं, वहां सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाया जाना अनिवार्य कर दिया है.

अब तक 11 करोड़ 14 लाख से अधिक कोविड टेस्ट

प्रदेश में अब तक 11 करोड़ 14 लाख से अधिक कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं, जबकि कोविड टीके की 31 करोड़ 48 लाख डोज लगाई जा चुकी हैं. 18 से अधिक आयु की पूरी आबादी को टीके की कम से कम एक डोज लग चुकी है, जबकि 88% से अधिक वयस्क लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी हैं. 15 से 17 आयु वर्ग में 95.33% से अधिक किशोरों को पहली खुराक मिल चुकी है और 66.84% से किशोरों को दोनों डोज लग चुकी है. 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण जारी है.

प्रदेश में कुल 1587 एक्टिव केस

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति के सफल क्रियान्वयन से उत्तर प्रदेश में कोविड महामारी पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है. वर्तमान में प्रदेश में कुल 1587 एक्टिव केस हैं. 99 फीसदी लोग घर पर ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं. इनके स्वास्थ्य पर सतत नजर रखी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola