अगले 2 घंटे में उत्तर भारत के इन इलाकों में होगी बारिश, राजधानी में भी 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के हैं अनुमान

Updated at : 12 Jul 2020 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
अगले 2 घंटे में उत्तर भारत के इन इलाकों में होगी बारिश, राजधानी में भी 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के हैं अनुमान

उत्तर भारत में रविवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे और मौसम वैज्ञानिकों ने अगले कुछ घंटों में हल्की तथा मध्यम स्तर की बारिश होने के साथ ही तेज हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया है.

विज्ञापन

शहर में रविवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे और मौसम वैज्ञानिकों ने अगले कुछ घंटों में हल्की तथा मध्यम स्तर की बारिश होने के साथ ही तेज हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि अगले दो घंटों में दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेरठ, रोहतक, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हल्की से मध्यम बारिश होगी.

उन्होंने कहा कि राजधानी में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी. शहर के लिए आधिकारिक आंकड़े उपलब्ध कराने वाली सफदरजंग वेधशाला ने शनिवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था. जुलाई में अब तक, सफदरजंग मौसम केंद्र ने 43.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है जो सामान्य 56.5 मिलीमीटर से 23 प्रतिशत कम है.

मॉनसून का मौसम शुरू होने के बाद से शहर में 79.4 मिलीमीटर बारिश हुई है जो सामान्य से 35 प्रतिशत कम है. सामान्य तौर पर 112.1 मिमी वर्षा दर्ज की जाती है. दिल्ली में मॉनसून 25 जून को पहुंचा था. राष्ट्रीय राजधानी में सामान्य वर्षा का अनुमान है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola