ePaper

Bareilly News: बरेली में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से छात्र की मौत, फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस

Updated at : 05 Feb 2022 11:02 AM (IST)
विज्ञापन
Bareilly News: बरेली में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से छात्र की मौत, फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस

बरेली में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार छात्र को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि छात्र की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया. वहीं फरार आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है.

विज्ञापन

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल सवार छात्र को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि छात्र की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए. बेटे का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया. हालांकि, आरोपी ड्राइवर फरार हो गया है. पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ले ली है.

घर लौटते समय हुआ हादसा

देहात के नबाबगंज थाना क्षेत्र के ईद जागीर गांव के मुहल्ला यासीन नगर निवासी मजाहिर अली उर्फ शब्लू का 13 वर्षीय बेटा साइकिल से अपने घर लौट रहा था. बरखन तिराहे सामने तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्राली ने छात्र को साइकिल में टक्कर मार दी. छात्र रोड पर गिर गया.इसके बाद ट्रैक्टर छात्र को कुचलता हुआ चला गया.उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस ने शुरू की आगे की कार्रवाई

हादसे की सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. यहां नकी हैदर का शव देखकर चीख-पुकार मच गई. ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया.सूचना पर आई पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके साथ ही ट्रैक्टर को पुलिस थाने ले गई है. मुकदमा लिखने की कार्रवाई चल रही है. मृतक के परिजनों ने बताया कि वह 5वीं क्लास में पढ़ता था.

रिपोर्ट- मोहम्मद साजिद

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola