ePaper

Gorakhpur News: राजस्थानी पर्यटकों को नेपाल घूमना पड़ा भारी, काठमांडू में बंधक बनाकर की लूट

Updated at : 26 Dec 2022 2:05 PM (IST)
विज्ञापन
Gorakhpur News: राजस्थानी पर्यटकों को नेपाल घूमना पड़ा भारी, काठमांडू में बंधक बनाकर की लूट

Gorakhpur News: गोरखपुर/महाराजगंज–भारत से नेपाल भगवान पशुपतिनाथ का दर्शन करने गए पर्यटकों से बदमाशों ने काठमांडू के एक होटल के कमरे में बंधक बनाकर लूटपाट की है. पर्यटकों द्वारा नेपाल पुलिस से इस घटना की शिकायत करने पर पुलिस ने कोई रिस्पांस नहीं दिया.

विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर/महाराजगंज–भारत से नेपाल भगवान पशुपतिनाथ का दर्शन करने गए पर्यटकों से बदमाशों ने काठमांडू के एक होटल के कमरे में बंधक बनाकर लूटपाट की है. पर्यटकों द्वारा नेपाल पुलिस से इस घटना की शिकायत करने पर पुलिस ने कोई रिस्पांस नहीं दिया और उनकी एक न सुनी. बाद में जब यह लोग भारत सीमा पर पहुंचे तो सौनौली कोतवाली में इसकी शिकायत दर्ज कराई सभी पर्यटक राजस्थान के रहने वाले हैं.

मौजूदा समय में कोरोना काल के बाद नेपाल भारतीय पर्यटकों की संख्या बढ़ी है. नए साल पर भारतीय पर्यटक इन दिनों नेपाल के पोखरा और काठमांडू शहर में घूमने के लिए जा रहे हैं. लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें भारतीय पर्यटकों को लूट का शिकार होना पड़ा. बेलहिया सीमा पर पहले तो भंसार के नाम पर उन्हें लूटा गया फिर काठमांडू पहुंचने पर रूम दिलाने के नाम पर उनसे मारपीट की गई और उनका पैसा छीन लिया गया. राजस्थान से काठमांडू घूमने गए 5 लोग इस ठगी का शिकार हुए हैं.

undefined

राजस्थान के अजमेर के केकड़ी तहसील स्थित मेवदा कला गांव के रहने वाले यह पर्यटक 22 दिसंबर को अपने वाहन से नेपाल पहुंचे थे. इन सभी पर्यटकों को 27 दिसंबर तक नेपाल में रहना था और वहां कई जगह घूमना था. पोखरा घूमने के बाद यह लोग 24 दिसंबर को नेपाल के काठमांडू पहुंचे. जहां इन लोगों ने भगवान पशुपतिनाथ का दर्शन करने के बाद रात्रि के लिए वह लोग होटल तलाशने लगे. इसी दौरान एक नेपाली युवक से उनकी मुलाकात हुई होटल के बारे में पूछने पर उसने कहा कि उसका अपना होटल है और वह उन्हें सस्ते में दिला देगा.

Also Read: Gorakhpur News: कोरोना की आहट पर गोरखपुर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 55 अस्पतालों में 2832 बेड तैयार

उन लोगों का यह आरोप है कि वह लोग जब होटल में पहुंचे तो वहां 10 से12 की संख्या में और नेपाली युवक आ गए और बिना किसी बात के उन सभी लोगों को एक कमरे में बंद कर दिया और वहां उनकी तलाशी लेते 30000 रुपए नगद व मोबाइल फोन ले लिया बदमाशों ने पर्यटकों को धमकाकर इंटरनेट बैंकिंग का पासवर्ड भी ले लिया एक पर्यटक के खाते से 24000 रुपए ट्रांसफर भी कर लिए.

पुलिस जांच में लगी

लूट का शिकार हुए लोगों ने बताया कि वो लोग जब अपनी शिकायत लेकर नेपाल पुलिस के पास गए तो उन्होंने उनकी एक न सुनी. बाद में लूट का शिकार हुए लोग जब भारत सीमा पर पहुंचे तो सोनौली कोतवाली में उन लोगों ने इसकी शिकायत की. और नेपाली बदमाशों पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. इस मामले में सौनौली थाना अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि इस मामले में नेपाल पुलिस से वार्ता की जा रही है.

रिपोर्ट –कुमार प्रदीप, गोरखपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola