Noida School Closed: प्रदूषण से हाल बेहाल, स्कूल बंद करने के आदेश, ऑनलाइन चलेंगी 8वीं तक की क्लास
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Nov 2022 7:00 AM
Noida News: नोएडा में प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है. इस बीच गौतमबुद्ध नगर में 1 से 8वीं तक के सभी स्कूलों में 8 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास संचालित होगी. इसके अलावा 9 से 12वीं तक की कक्षाएं भी यथासंभव ऑनलाइन संचालित कराने के आदेश जारी किए गये हैं
UP Weather Update: देश की राजधानी में बढ़ते प्रदूषण का असर नोएडा में भी नजर आने लगा है. एनसीआर (NCR) में हवा की गुणवत्ता में लगातार हो रही गिरावट चिंता का गंभीर विषय बनी हुई है. हवा में घुले जहर ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है. नोएडा में प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है. इस बीच गौतमबुद्ध नगर में 1 से 8वीं तक के सभी स्कूलों में 8 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास संचालित होगी.
प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए लिखा है कि, ‘एनसीआर’ (NCR) में बढ़ते प्रदूषण के कारण जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में संचालित समस्त बोर्ड के विद्यालय में कक्षा एक से आठवीं तक के क्लासेस 8 नवंबर 2022 तक अनिवार्य रूप से ऑनलाइन संचालित होंगी. 9 से 12वीं तक की कक्षाएं भी यथासंभव ऑनलाइन संचालित की जाएं. साथ ही सभी विद्यालयों में अग्रिम आदेशों तक आउटडोर गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी. आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराएं.’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










