ePaper

Mathura News: आ गई कड़ाके की ठंड, बदला भक्तों के आराध्य 'बांके बिहारी' का खानपान, जानें पूरी जानकारी

Updated at : 22 Dec 2022 1:20 PM (IST)
विज्ञापन
Mathura News: आ गई कड़ाके की ठंड, बदला भक्तों के आराध्य 'बांके बिहारी' का खानपान, जानें पूरी जानकारी

Mathura News: मथुरा में शरद पूर्णिमा के बाद से ही ठाकुर बांके बिहारी महाराज के खानपान और रहन-सहन में बदलाव आ गया है. ऐसे में पौराणिक परंपरा को बढ़ाते हुए उनकी सेवा में बदलाव किया गया है. बांके बिहारी को ठंड से बचाने के लिए उनके गर्म कपड़े पहनाए जाने लगे हैं और गर्म मेवा का भोग लगने लगा है.

विज्ञापन

Mathura News: मथुरा धर्म नगरी में लोगों के आराध्य और सबके लाडले ठाकुर बांके बिहारी जी को भी ठंड लगने लगी है. जिसकी वजह से उनके खान-पान और पहनावे में बदलाव किया गया है. बांके बिहारी को ठंड से बचाने के लिए उनके गर्म कपड़े पहनाए जाने लगे हैं और गर्म मेवा का भोग लगने लगा है.

undefined

शरद पूर्णिमा के बाद से ही ठाकुर बांके बिहारी महाराज के खानपान और रहन-सहन में बदलाव आ गया है. क्योंकि सर्दी का आगमन हो गया है. ऐसे में पौराणिक परंपरा को बढ़ाते हुए उनकी सेवा में बदलाव किया गया है. वैसे तो 12 महीने में मौसम के बदलाव के अनुसार बांके बिहारी की सेवा में भी बदलाव आ जाता है.

undefined

ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के सेवायत विनय गोस्वामी ने बताया बांके बिहारी की सेवा लाड़ की सेवा होती है. ऐसे में सर्दियों में उन्हें ऊनी वस्त्र, गर्म कपड़ों के वस्त्र, सनील के वस्त्र पहनाए जाते हैं जिससे उन्हें ठंड से बचाया जा सके.

undefined

सेवायत विनय गोस्वामी ने बताया कि सर्दी से बचाने के लिए बांके बिहारी को गर्म प्रसाद का भोग लगता है. उसमें सर्दियों में प्रयोग किए जाने वाली मेवा मिश्रित खीर बनाई जाती है. केसर का भोग लगता है. सर्दियों में बनने वाली मिठाई में केसर मिश्रित की जाती है, साथ ही सर्दियों में खासतौर पर ठाकुर जी को खिचड़ी का भी भोग लगाया जाता है ताकि उन्हें सर्दी ना लग सके.

undefined

सर्दियों में स्नान कराने के लिए सेवायत विनय गोस्वामी ने बताया कि ठाकुर जी को केसर और हिना के इत्र से स्नान कराया जाता है. और रात को जब बांके बिहारी को विश्राम कराया जाता है. जब वह शयन को जाते हैं तो उन्हें रजाई ओढ़ई जाती है और एक छोटे बच्चे की तरह टोपा भी पहनाया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन