ePaper

LPG Price Hike Today: आम आदमी की जेब पर महंगाई की एक और मार, आज से इतने रुपए महंगा हो गया गैस सिलेंडर

Updated at : 01 May 2022 11:38 AM (IST)
विज्ञापन
LPG Price Hike Today: आम आदमी की जेब पर महंगाई की एक और मार, आज से इतने रुपए महंगा हो गया गैस सिलेंडर

LPG Price Hike Today: दरअसल सरकारी तेल कंपनियों ने 1 मई को एलपीसी गैस सिलेंडर के भाव में 104 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा कर दिया है. हालांकि यह बढ़ोत्तरी घरेलू गैस सिलेंडरों पर लागू नहीं की गई है बल्कि यह कीमतें कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों के लिए बढ़ाई गई है.

विज्ञापन

LPG Price Hike Today: पूरा देश महंगाई की दोहरी मार झेल रहा है. डीजल पेट्रोल के दाम में आग लगी है, तो रसोई गैस के दाम भी आसमान छू रहे हैं. यानी पूरे देश में महंगाई को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. लोगों को महंगाई से राहत मिलती नहीं दिख रही है. बिजली, पानी, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस से लेकर किचन की हर जरूरी सामग्री पर महंगाई की आग लगी हुई है. अधिकतर परिवारों में आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपया जैसे हालात हो गए हैं. वहीं इन सबके बीच आम आदमी को एक और झटका लगा है.

दरअसल सरकारी तेल कंपनियों ने 1 मई को एलपीसी गैस सिलेंडर के भाव में 104 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा कर दिया है. हालांकि यह बढ़ोत्तरी घरेलू गैस सिलेंडरों पर लागू नहीं की गई है बल्कि यह कीमतें कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों के लिए बढ़ाई गई है. अब 19 किग्रा वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम बढ़कर 2,355 रुपये प्रति सिलेंडर पहुंच गया है. गौरतलब है कि पिछले महीने 1 अप्रैल को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 268.50 रुपये बढ़ाए गए थे.

Also Read: Purvanchal Expressway: पूर्वांचल एक्‍सप्रेसवे पर आज से फ्री में सफर नहीं, जानिए कितनी ढीली होगी आपकी जेब

वहीं आम लोगों के लिए थोड़ी राहत की बात ये है कि तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस की कीमतें नहीं बढ़ाए हैं. दिल्ली बिना सब्सिडी वाला 14.2 किग्रा गैस सिलेंडर का दाम 949.5 रुपये है। मुंबई में 949.50 रुपये, कोलकाता में 976 रुपये और चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 965.50 रुपए है। जबकि लखनऊ में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 987.50 रुपये है. गौरतलब है कि, ईंधन कंपनियों ने इससे पहले बीते महीने घरेलू सिलेंडर के दाम में भी इजाफा किया था. 22 मार्च को रसोई गैस के दाम 50 रुपये का इजाफा किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola