ePaper

Aligarh News: व्यापारी मर्डर में 50 हजार का इनामी उत्कर्ष गिरफ्तार, ऐसे रची थी हत्या की साजिश

Updated at : 16 Jan 2022 10:52 AM (IST)
विज्ञापन
Aligarh News: व्यापारी मर्डर में 50 हजार का इनामी उत्कर्ष गिरफ्तार, ऐसे रची थी हत्या की साजिश

Aligarh News: एटा व्यापारी संदीप गुप्ता हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने फरार चल रहे तीनों आरोपितों में से एक उत्कर्ष को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Aligarh News: एटा व्यापारी संदीप गुप्ता हत्याकांड में फरार चल रहे तीनों आरोपितों में से एक उत्कर्ष को गिरफ्तार कर लिया है. उत्कर्ष पर 50 हजार का इनाम घोषित था. मामले में पुलिस अब तक उत्कर्ष के अलावा फरार आरोपी दुष्यंत, 3 नाबालिग सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. बता दें कि संदीप हत्याकांड में अंकुश अग्रवाल, साहिल यादव व उत्कर्ष फरार चल रहे थे. इनमें से एक आरोपित उत्कर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की हत्या करने वाले शूटरों के बारे में ठोस जानकारी और नाम पता लगे हैं. पुलिस शूटरों, फरार अभियुक्तों की तलाश में जुटी है.

आरोपी ने खोले कई राज

एटा व्यापारी हत्याकांड में गिरफ्तार उत्कर्ष ने बताया कि घटना के बाद वह स्कॉर्पियो लेकर पहले हरियाणा, फिर उत्तराखंड के ऋषिकेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान में रहा. कुछ दिन पहले सभी लखनऊ में मिले थे और फिर अलग अलग हो गए. घटना वाले दिन अंकुश, साहिल, दुष्यंत तीनों क्रेटा में एक साथ थे. शूटर नीले रंग की बलेनो में थे. अंकुश व साहिल ने ही हत्या की साजिश की थी. एटा व्यापारी संदीप गुप्ता हत्याकांड में फरार चल रहे बाकी दोनों आरोपितों अंकुश अग्रवाल, साहिल यादव पर 50-50 हजार का इनाम है.

Also Read: UP Election 2022 : अलीगढ़ में नेताजी की टोपी 13 रुपये तो चाय-समोसा 10 में, प्रत्याशियों के लिए तय हुआ रेट
ऐसे दिया था घटना को अंजाम

एटा के अलीगंज निवासी संदीप गुप्ता, जिनका मुख्य बाजार मोहल्ला राम प्रसाद चौधरी में साड़ी संसार के नाम से प्रतिष्ठान है. अलीगढ़ के कासिमपुर रोड स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री की फ्रेंचाइजी के साथ ही उनका ट्रांसपोर्ट का कारोबार है, उनके एक दर्जन से ज्यादा ट्रक लगे हुए हैं. संदीप गुप्ता 27 दिसंबर को डीआईजी दीपक कुमार से मिलकर गांधी आई हॉस्पिटल के सामने से गुजरे, तो उनका ड्राइवर गुटखा लेने दुकान पर गया, तभी अज्ञात बदमाशों ने गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और फरार हो गए. व्यापारी के सिर, कमर समेत शरीर में तीन गोली लगी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने व्यापारी को वरूण ट्रोमा में भर्ती कराया. जहां से जेएन मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया गया. जहां डॉक्टरों ने व्यापारी संदीप गुप्ता को मृत घोषित कर दिया था .

रिपोर्ट – चमन शर्मा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola