कोरोना संक्रमितों के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, मरीजों को दी जाएगी अब नयी दवा

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को आइवरमेक्टिन नामक टैबलेट देने का निर्देश जारी किया है. अपर मुख्य सचिव की ओर से जारी पत्र में सभी मुख्य चिकित्सा पदाधिकारियों को यह निर्देशित किया गया है कि तकनीकी विशेषज्ञों की आहूत बैठक में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को आइवरमेक्टिन नामक टैबलेट देने पर सहमति दी गयी है.

देश के कई अस्पतालों में आइवरमेक्टिन टैबलेट के इस्तेमाल के बाद आये नतीजों को देखकर यह फैसला लिया गया है. स्वास्थ्य विभाग कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आये लोगों को संभावित संक्रमण से बचाने के लिए भी इस दवा को लेने का निर्देश दिया है.
उल्लेखनीय है कि 4 अगस्त को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग, उत्तर प्रदेश के महानिदेशक की अध्यक्षता में तकनीकी विशेषज्ञों की बैठक हुई थी. उसमें कोरोना के इलाज और बचाव के लिए आइवरमेक्टिन टैबलेट का इस्तेमाल करने पर चर्चा हुई थी. इसके बाद इसको इस्तेमाल करने के लिए निर्देश जारी किये गये हैं.
posted ashish jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए