UP Election 2022: चुनावी मौसम में सीएम योगी ने बदला एक और नाम, लखनऊ के VVIP गेस्ट हाउस को दी नई पहचान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Feb 2022 12:52 PM
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर बताया कि, प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अति विशिष्ट अतिथि गृह का निर्माण कर उसका नामकरण प्रदेश के पावन तीर्थस्थल 'नैमिषारण्य' के नाम पर किया है.
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर बताया कि, प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अति विशिष्ट अतिथि गृह का निर्माण कर उसका नामकरण प्रदेश के पावन तीर्थस्थल ‘नैमिषारण्य’ के नाम पर किया है.
डबल इंजन की सरकार ने 'अतिथि देवो भवः' के मंत्र को साकार करते हुए लखनऊ में राज्य अति विशिष्ट अतिथि गृह का निर्माण कर उसका नामकरण प्रदेश के पावन तीर्थस्थल 'नैमिषारण्य' के नाम पर किया है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 21, 2022
इधर, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी को होना है. इस चरण में 9 जिलों की 59 सीटों पर 23 फरवरी को मतदान होना है. इन 9 जिलों में पीलीभीत, खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिला शामिल हैं. इस चरण में कुल 621 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है.
चौथे चरण के तहत पीलीभीत, बरखेरा, पूरनपुर, बिलासपुर, पलिया, निघासन, गोला गोकर्णनाथ, श्रीनगर, धौरहरा, लखीमपुर, कस्ता, मोहम्मदी, महोली, सीतापुर, हरगांव, लहरपुर, बिसवां, सेवाता, महमूदाबाद, सिधौली, सवायजपुर, शाहाबाद, हरदोई, गोपामऊ, सांडी, बिलग्राम-मल्लावां, बालामऊ, संडीला, बांगरमऊ, सैफीपुर, मोहान, उन्नाव, भगवंतनगर, पुर्वा, मलिहाबाद, बख्शी का तालाब, सरोजनी नगर, लखनऊ पश्चिम, लखनऊ उत्तर, लखनऊ पूर्वी, लखनऊ मध्य, लखनऊ कैंट, मोहनलालगंज, बछरावां, हरचंदपुर, रायबरेली, सरेनी, ऊंचाहार, तिंदवारी, बबेरू, नारैनी, बांदा, जहानाबाद, बिंदकी, फतेहपुर, अयाह शाह, हुसैनगंज और खागा विधानसभा सीट पर चुनाव होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










