गोरखपुर में आज हाई रहेगा सियासी पारा, CM योगी करेंगे नामांकन, अमित शाह समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार यानी आज गोरखपुर सदर सीट से अपना नामांकन करेंगे. इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के कई दिग्गज सीएम योगी के साथ मौजूद रहेंगे.
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के लिए सात चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण के लिए वोटिंग 10 फरवरी को होगी. इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार यानी आज गोरखपुर सदर सीट से अपना नामांकन करेंगे. इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और यूपी के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत पार्टी के कई दिग्गज मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहेंगे.
गोरखपुर में पिछले 33 बरसों से कुल 8 चुनावों में से 7 बार बीजेपी और एक बार हिंदू महासभा के उम्मीदवार ने जीत हासिल की है. खास बात यह है कि इस इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ का ही बहुत बड़ा सहयोग रहा है. वर्ष 2002 में इस सीट से डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल हिंदू महासभा से जीते लेकिन जीतने के बाद ही वह भाजपा में शामिल हो गए. उसी समय से वे लगातार इस सीट से जीतते आ रहे हैं.
गोरखपुर मंडल में ब्राह्मण, पाल व ठाकुर, यादव, मुस्लिम, निषाद और सैंथवार की जातीय समीकरण हैं. ऐस में सभी दलों ने इस जातीय समीकरण को देखते हुए ही प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है.गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के लिए सात चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण के लिए वोटिंग 10 फरवरी को होगी. इसके बाद दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी, तीसरे 20 फरवरी, चौथे 23 फरवरी, पांचवे 27 फरवरी, छठे 3 मार्च और सातवें चरण के लिए 7 मार्च को वोटिंग होगी. 10 मार्च को मतगणना होगी.
पहले चरण में पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होगा, दूसरा चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर, तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर. चौथे चरण में मतदान लखनऊ सहित 9 जिलों की 60 सीटों, पांचवे चरण 11 जिलों की 60 सीटों पर, छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर और सातवें चरण के लिए मतदान 7 मार्च को 9 जिलों की 54 सीटों पर होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




