'रामलला टेंट में नहीं अब इस दिव्य मंदिर में रहेंगे...' पढ़ें पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें
Published by : Pritish Sahay Updated At : 22 Jan 2024 4:27 PM
**EDS: IMAGE VIA PMO** Ayodhya: Prime Minister Narendra Modi and Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) chief Mohan Bhagwat offer prayers before the idol of Ram Lalla during the 'Pran Pratishtha' rituals at the Ram Mandir, in Ayodhya, Monday, Jan. 22, 2024. (PTI Photo) (PTI01_22_2024_000277B)
राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि राम आग नहीं ऊर्जा हैं, राम विवाद नहीं समाधान हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 22 जनवरी 2024 का यह सूरज एक अद्भुत आभा लेकर आया है और यह एक नए कालचक्र का उद्गम है. हमारे रामलला अब टेंट में नहीं रहेंगे. वे अब इस दिव्य मंदिर में रहेंगे.
500 सालों के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर अयोध्या में रामलला विराज चुके हैं. आज यानी सोमवार को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण-प्रतिष्ठा से संबंधित विशेष अनुष्ठान शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने रामलला की आरती की और भगवान राम की मूर्ति को दंडवत प्रणाम किया. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारे राम आ गए हैं…सदियों के इंतजार के बाद राम पधारे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि अब रामलला टेंट में नहीं बल्कि दिव्य मंदिर में रहेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि यह दिन ऐतिहासिक है. उन्होंने कहा कि हजारों सालों बाद भी लोग इस दिन की चर्चा करेंगे. आइए जानते हैं पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बात…
-
प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी ने कहा कि राम आग नहीं ऊर्जा हैं, राम विवाद नहीं समाधान हैं.
-
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि 22 जनवरी 2024 का यह सूरज एक अद्भुत आभा लेकर आया है और यह एक नए कालचक्र का उद्गम है.
-
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा आज मैं प्रभु श्री राम से क्षमा याचना भी करता हूं, हमारे पुरुषार्थ में कुछ तो कमी रह गई होगी, हमारी तपस्या में कुछ कमी रही होगी कि हम इतने सदियों तक मंदिर निर्माण नहीं कर पाए. आज वह कमी पूरी हुई.
-
पीएम मोदी ने कहा कि आज हमें सदियों के उस धैर्य की धरोहर मिली है. आज हमें श्रीराम का मंदिर मिला है. पूरा देश आज दिवाली मना रहा है.
-
पीएम मोदी ने कहा कि यह राम का परम आशीर्वाद है कि हम इसके साक्षी बन रहे हैं.
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये राम के रूप में राष्ट्र चेतना का मंदिर है.
-
पीएम मोदी ने कहा कि भारत के संविधान की पहली प्रति में राम विराजमान हैं.
-
सदियों के धैर्य की धरोहर मिली है, प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले पीएम मोदी.
-
राम भारत की प्रतिष्ठा हैं… प्रवाह हैं… आग नहीं ऊर्जा हैं.
-
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे रामलला अब टेंट में नहीं रहेंगे. वे अब इस दिव्य मंदिर में रहेंगे. ये पल पवित्र पल है. ये घड़ी प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद है. आज का दिन केवल तारीख नहीं बल्कि एक नये का चक्र का उद्गम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










