राम मंदिर की तर्ज पर बनेगा अयोध्या रेलवे स्टेशन, 180 करोड़ खर्च कर रेलवे इस तरह करेगी तैयार...
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Aug 2020 9:40 AM
अयेध्या: श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तैयारियों के साथ अब अयोध्या रेलवे स्टेशन का भी कायाकल्प का काम उत्तर रेलवे तेज कर दिया है। उत्तर रेलवे (एनआर) के महाप्रबंधक राजीव चौधरी के अनुसार पहले चरण में स्टेशन को विकसित करने का काम मार्च 2021 तक पूरा हो जाने की संभावना है.
अयेध्या: श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तैयारियों के साथ अब अयोध्या रेलवे स्टेशन का भी कायाकल्प का काम उत्तर रेलवे तेज कर दिया है। उत्तर रेलवे (एनआर) के महाप्रबंधक राजीव चौधरी के अनुसार पहले चरण में स्टेशन को विकसित करने का काम मार्च 2021 तक पूरा हो जाने की संभावना है.
राजीव चौधरी ने सोमवार को ‘भाषा’ से विशेष बातचीत में कहा कि ”उत्तर रेलवे ने दो साल पूर्व अयोध्या स्टेशन को नए सिरे से विकसित करने की तैयारी शुरू की थी. जिसके लिए पहले 80 करोड़ रूपये की मंजूरी भी मिल गई थी, बाद में इस बजट को संशोधित कर 104 करोड.रूपये कर दिया गया है. अब रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य भी बहुत जोर-शोर से चल रहा है और पूरी उम्मीद है कि अगले वर्ष मार्च तक अयोध्या के भव्य रेलवे स्टेशन के प्रथम चरण का काम पूरा हो जायेगा.”
Also Read: राम मंदिर भूमि पूजन: आडवाणी और जोशी की राय पर तैयार की गई अतिथियों की सूची, अशोक सिंहल के भतीजे होंगे कार्यक्रम में ”यजमान”
चौधरी ने बताया कि ‘‘अयोध्या स्टेशन का स्वरूप राम मंदिर की भांति होगा. भव्य स्टेशन के शीर्ष पर मंदिर का शिखर होगा. जबकि स्टेशन की दीवारों पर मंदिर निर्माण में इस्तेमाल होने वाले डिजाइन के पत्थर लगाए जाएंगे.” महाप्रबंधक चौधरी के अनुसार ‘‘यहां के तीनों प्लेटफार्मों को जोड़ने के लिए जहां दो पैदल पुल बनाए जाएंगे, वहीं बुजुर्गों व महिलाओं की सुविधा के लिए लिफ्ट् व एस्केलेटर भी लगाए जाएंगे. इसके अलावा स्टेशन परिसर व प्लेटफार्मों का विस्तार किया जाएगा. जिससे 80-90 हजार तक की भीड़ स्टेशन पर आसानी से आ-जा सकेगी.”
उन्होंने बताया कि यहां दो दर्जन पेयजल बूथ, श्रद्धालुओं के बैठने के लिए 150 से अधिक स्टील की बेंचें, प्रतीक्षालय, विश्रामालय बनाने के अलावा रेल कर्मियों के लिए आवास भी बनाए जाएंगे. उन्होंने बताया कि अयोध्या स्टेशन के बाजार में निकलने वाले वर्तमान प्रवेश व निकास द्वार अलावा अब पास की रेलवे क्रासिंग की तरफ से चौड़ा प्रवेश व निकास द्वार बनाया जाएगा, जिससे भीड़ होने पर भी श्रद्धालुओं को आने-जाने में कोई असुविधा नहीं होगी.
Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










