ePaper

स्मार्टफोन का ऐलान चुनावी रिश्वत नहीं : अखिलेश यादव

Updated at : 08 Sep 2016 5:31 PM (IST)
विज्ञापन
स्मार्टफोन का ऐलान चुनावी रिश्वत नहीं : अखिलेश यादव

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आम जनता को स्मार्टफोन देने की घोषणा को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ‘स्टंट’ बता रहे विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए आज कहा कि सरकार ने चुनावी रिश्वत देने के लिए नहीं बल्कि प्रौद्योगिकी की मदद से सरकार और अवाम के बीच पुल बनाने […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आम जनता को स्मार्टफोन देने की घोषणा को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ‘स्टंट’ बता रहे विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए आज कहा कि सरकार ने चुनावी रिश्वत देने के लिए नहीं बल्कि प्रौद्योगिकी की मदद से सरकार और अवाम के बीच पुल बनाने की कोशिश के तहत यह ऐलान किया है.

मुख्यमंत्री ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘मैंने सुना है कि लोग स्मार्टफोन के खिलाफ चुनाव आयोग में जा रहे हैं. लोगों ने यही आरोप लगाया है कि हम समाजवादी लोग जनता को रिश्वत देने जा रहे हैं और कहा जा रहा है कि समाजवादियों ने नारा दिया है कि हम आपको मोबाइल देंगे, आप हमें वोट दो. सच्चाई यह है कि हम स्मार्टफोन योजना के रूप में जनता को कोई रिश्वत नहीं दे रहे हैं.” उन्होंने कहा, ‘‘हम आने वाले वक्त में लोगों को क्या सुविधा दे सकते हैं, इसी बात को लेकर चल रहे हैं.

हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि योजनाएं लोगों तक पहुंचे और लोग यह जान सकें कि सरकार उनके लिए क्या कर रही है. हम इस अंतर को प्रौद्योगिकी के जरिये और स्मार्टफोन के जरिये पाटना चाहते हैं.” अखिलेश ने कहा, ‘‘जिन बच्चों को मैंने सबसे पहले लैपटाप दिया, मैं उनसे पूछूंगा कि उस लैपटाप से उन्हें कितनी मदद मिली. यकीन मानिये कि जो लैपटाप हमने बांटे वे आज तक काम आ रहे हैं.”

मालूम हो कि अखिलेश सरकार ने प्रदेश में निर्धारित मानकों पर खरे उतरने वाले सभी लोगों को मुफ्त स्मार्टफोन देने का ऐलान किया है. इसके लिये आनलाइन रजिस्ट्रेशन एक महीने के अंदर शुरु होगा मगर यह फोन अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद दूसरी छमाही में हाथ में आयेगा। विपक्षी दलों ने इसे चुनावी स्टंट बताते हुए इस पर आपत्ति जाहिर की है. कुछ मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola