उत्तर प्रदेश : मुलायम परिवार में झगड़ा बढ़ा, कैबिनेट की बैठक में शामिल नहीं हुए शिवपाल

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के परिवार में झगड़ा बढ़ता जा रहा है. आज यूपी कैबिनेट की बैठक में नाराज शिवपाल सिंह यादव शामिल नहीं हुए. सूत्रों के हवाले से ऐसी खबर आ रही है कि मुलायम सिंह यादव की हरी झंडी के बावजूद अखिलेश यादव ने कौमी […]
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के परिवार में झगड़ा बढ़ता जा रहा है. आज यूपी कैबिनेट की बैठक में नाराज शिवपाल सिंह यादव शामिल नहीं हुए. सूत्रों के हवाले से ऐसी खबर आ रही है कि मुलायम सिंह यादव की हरी झंडी के बावजूद अखिलेश यादव ने कौमी एकता दल के सपा में विलय का विरोध किया है, जबकि शिवपाल यह विलय चाहते हैं. कैबिनेट की बैठक के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी चुनाव के बाद एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनायेगी. इस मौके पर उन्होंने यह घोषणा भी की कि इलाहाबाद में मेट्रो ट्रेन चलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




