मुलायम सिंह ने परिवार में फूट की खबर को उजागर किया, कहा शिवपाल के खिलाफ हो रही है साजिश
Updated at : 15 Aug 2016 1:10 PM (IST)
विज्ञापन

लखनऊ : आज समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने आजादी के जश्न के बाद सपा कार्यालय में आयोजित बैठक में बोलते हुए कहा कि शिवपाल के खिलाफ साजिश हो रही है. उन्होंने कहा कि वे पार्टी के बहुत मायने रखते हैं. मैं यह कहना चाहता हूं कि हम सब उसके साथ खड़े हैं. […]
विज्ञापन
लखनऊ : आज समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने आजादी के जश्न के बाद सपा कार्यालय में आयोजित बैठक में बोलते हुए कहा कि शिवपाल के खिलाफ साजिश हो रही है. उन्होंने कहा कि वे पार्टी के बहुत मायने रखते हैं. मैं यह कहना चाहता हूं कि हम सब उसके साथ खड़े हैं. मुलायम ने कहा कि अगर शिवपाल गये तो सबकुछ बिखर जायेगा. उन्होंने इस अवसर पर मंत्रियों पर आरोप लगाया कि वे सुविधाखोर हो गये हैं, जिसके कारण तमाम तरह की गड़बड़ियां हो रहीं हैं.
गौरतलब है कि कल मैनपुरी में शिवपाल यादव ने कहा था कि प्रदेश में मेरी कोई सुनता ही नहीं है. सरकारी अधिकारी मेरी बात नहीं सुनते, जिसके कारण प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है.ज्ञात हो कि मुलायम परिवार में झगड़े की खबर तब सामने आयी थी जब उत्तर प्रदेश के दबंग नेता मुख्तार अंसारी की पार्टी की सपा में विलय की खबर आयी. मुलायम सिंह यादव ने इस विलय का विरोध किया था, जबकि शिवपाल इस विलय के पक्ष में थे. अखिलेश के मुखर विरोध के बाद यह विलय सपा में तो नहीं हुआ लेकिन मुलायम परिवार में फूट जरूर बढ़ती जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




