यूपी : छह लोगों की हत्या मामले में दो को मौत की सजा, एक को उम्रकैद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jul 2015 11:19 PM
मुजफ्फरनगर : एक स्थानीय अदालत ने जिले के बुतरादा गांव में छह लोगों की हत्या मामले में आज दो लोगों को मौत की सजा और एक अन्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश तेज बहादुर सिंह ने मदन (40) और सुदेश (45) को भारतीय दंड संहिता की धाराओं 302 (हत्या), 307 […]
मुजफ्फरनगर : एक स्थानीय अदालत ने जिले के बुतरादा गांव में छह लोगों की हत्या मामले में आज दो लोगों को मौत की सजा और एक अन्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश तेज बहादुर सिंह ने मदन (40) और सुदेश (45) को भारतीय दंड संहिता की धाराओं 302 (हत्या), 307 (हत्या के प्रयास), 449 (अपराध करने के लिए घर में गैरकानूनी रुप से घुसना), 147 (दंगा) और 148 (घातक हथियारों के साथ दंगा) के तहत दोषी ठहराया.
बुतरादा गांव में पुरानी दुश्मनी को लेकर छह लोगों की हत्या के मामले में दोनों को मौत की सजा सुनाई गई. अदालत ने ईश्वर नाम के व्यक्ति को दोषी ठहराते हुए उसे उम्रकैद की सजा सुनाई. सरकारी वकील पवन सिंघल ने कहा कि गांव में पुरानी दुश्मनी को लेकर छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और सात अन्य घायल हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










