उत्तर प्रदेश में पत्रकार पर फिर हमला, सरकार सवालों के घेरे में

पीलीभीत : पत्रकार जगेंद्र सिंह की हत्या का मामला अभी उत्तर प्रदेश में शांत भी नहीं पड़ा था कि एक और पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना में पत्रकार ने आरोप लगाया है कि जमीन हड़पने के एक मामले का खुलासा करने के बाद उनके साथ मारपीट की गयी. पत्रकार […]
पीलीभीत : पत्रकार जगेंद्र सिंह की हत्या का मामला अभी उत्तर प्रदेश में शांत भी नहीं पड़ा था कि एक और पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना में पत्रकार ने आरोप लगाया है कि जमीन हड़पने के एक मामले का खुलासा करने के बाद उनके साथ मारपीट की गयी.
पत्रकार को फिलहाल अस्पताल में भरती करवाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है. उत्तर प्रदेश में पत्रकारों के खिलाफ हिंसा के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जिसके कारण उत्तर प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है. पत्रकार के साथ मारपीट की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा, इस तरह की घटनाओं से यह संभव है कि सरकार पत्रकारों को संदेश देना चाहती हो कि समाजवादी पार्टी के खिलाफ कुछ ना लिखें.
पत्रकार अगर जमीनी हकीकत को लिखेंगे तो उनके साथ ऐसा ही व्यवहार किया जायेगा. हम इस तरह की घटनाओं की पुरजोर निंदा करते है. इस मामले पर जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए.
Journalist allegedly tied to bike, dragged and beaten up for land grab expose in Pilibhit, UP. pic.twitter.com/RWzVMUMpdL
— ANI (@ANI) June 15, 2015
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




