मुजफ्फरनगर में दलित युवक की हत्या, आरोपी मौके से फरार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2015 2:33 PM

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर (उ.प्र) : मामूली विवाद पर दो लोगों ने कथित तौर पर ईंट मार कर 30 साल के एक दलित युवक की हत्या कर दी. यह घटना भोपा थाना क्षेत्र अन्तर्गत की है. पुलिस ने बताया कि यह घटना कल मोरना गांव में उस समय हुई जब पीडित राजकुमार की उसी इलाके में रहने वाले […]

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर (उ.प्र) : मामूली विवाद पर दो लोगों ने कथित तौर पर ईंट मार कर 30 साल के एक दलित युवक की हत्या कर दी. यह घटना भोपा थाना क्षेत्र अन्तर्गत की है. पुलिस ने बताया कि यह घटना कल मोरना गांव में उस समय हुई जब पीडित राजकुमार की उसी इलाके में रहने वाले आरोपियों से लडाई हो गयी.

राजकुमार शराब पीये हुए था. उन्होंने बताया कि सागर और दीपक के रुप में चिह्नित आरोपियों ने में राजकुमार पर ईंट से हमला किया. इससे उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया गया है. दोनों फरार हैं. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola