ePaper

दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश में भी जीतेगी भाजपा: वी के सिंह

Updated at : 01 Feb 2015 11:26 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश में भी जीतेगी भाजपा: वी के सिंह

गाजियाबाद : दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की शानदार जीत का दावा करते हुए केंद्रीय मंत्री वी के सिंह ने आज कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनावों में भी जीत हासिल करेगी. एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विदेश राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि भाजपा दिल्ली चुनावों में शानदार जीत […]

विज्ञापन

गाजियाबाद : दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की शानदार जीत का दावा करते हुए केंद्रीय मंत्री वी के सिंह ने आज कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनावों में भी जीत हासिल करेगी.

एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विदेश राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि भाजपा दिल्ली चुनावों में शानदार जीत हासिल करेगी और 2016 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी जीतेगी.

बाद में संवाददाताओं से बातचीत में पूर्व थलसेनाध्यक्ष सिंह ने कहा कि प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी के वादे के अनुरुप पूर्व सैनिकों के लिए ‘वन रैंक, वन पेंशन’ योजना जल्द लागू की जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola