प्रेमी ने ट्रेन से फेंका, लड़की ने दोनों पैर गंवाये, इलाज के दौरान मौत

Updated at : 19 Jan 2015 3:25 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेमी ने ट्रेन से फेंका, लड़की ने दोनों पैर गंवाये, इलाज के दौरान मौत

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में कथित रूप से प्रेमी द्वारा ट्रेन से फेंके जाने से अपने दोनों पैर गंवाने वाली किशोरी की आज इलाज के दौरान मौत हो गयी.पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मिलक काजी गांव की निवासी मोरकली (16) के कल संदिग्ध हालात में ट्रेन से गिरने से दोनों पैर […]

विज्ञापन

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में कथित रूप से प्रेमी द्वारा ट्रेन से फेंके जाने से अपने दोनों पैर गंवाने वाली किशोरी की आज इलाज के दौरान मौत हो गयी.पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मिलक काजी गांव की निवासी मोरकली (16) के कल संदिग्ध हालात में ट्रेन से गिरने से दोनों पैर कट गये थे. लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आज उसकी मौत हो गयी.

सूत्रों के मुताबिक, लड़की ने मृत्यु से पहले मजिस्ट्रेट और पुलिस को दिये गये बयान में अपने प्रेमी सत्यवीर पर ही ट्रेन से फेंकने का आरोप लगाया. उसने कहा कि सत्यवीर उससे जबरन शादी करना चाहता था और उसे बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जा रहा था. मना करने पर उसने चलती ट्रेन से उसे धक्का दे दिया था.

गौरतलब है कि मोरकली शुक्रवार की सुबह शौच के लिए गयी थी लेकिन घर वापस नहीं लौटी. उसके परिजन को कल पता चला कि एक युवक मोरकली को रामगंगा स्टेशन पर जबरन ट्रेन पर बैठाने की कोशिश कर रहा था इसी दौरान वह नीचे गिर गयी और उसके दोनों पैर कट गये.मोरकली के भाई चंद्रपाल की तहरीर पर सत्यवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे कल गिरफ्तार कर लिया गया.

दूसरी ओर, सत्यवीर का कहना था कि वह मोरकली से प्रेम करता था और वह दिल्ली जाने के लिए अपनी मर्जी से उसके साथ गयी थी लेकिन अचानक उसका मन बदल गया और वह ट्रेन से कूद गयी जिससे उसके दोनों पैर कट गये.बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola