गंगा नदी से शव मिलने की सीबीआई जांच हो : मायावती

लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती का आज जन्मदिन है, इस अवसर पर उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया और उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में गंगा नदी में मिले 100 से अधिक शवों की सीबीआई जांच कराने की मांग की. गौरतलब है कि परसों रात गंगा नदी से लगभग 104 क्षत-विक्षत लाश बरामद किये […]
लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती का आज जन्मदिन है, इस अवसर पर उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया और उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में गंगा नदी में मिले 100 से अधिक शवों की सीबीआई जांच कराने की मांग की. गौरतलब है कि परसों रात गंगा नदी से लगभग 104 क्षत-विक्षत लाश बरामद किये गये थे, जिनकी पहचान करना भी मुश्किल था.
इस मौके पर मायावती ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में सभी 70 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ने की भी घोषणा की. उन्होंने नरेंद्र मोदी पर यह आरोप लगाया कि वे दलितों को प्रभावित करने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तरह उनके घर जाकर चूड़ा और दही खा रहे हैं लेकिन दलित वर्ग इससे प्रभावित होकर उनकी तरफ जाने वाला नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




