यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में आग लगी, महिला की जलकर मौत

मथुरा : यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए इटावा से दिल्ली जा रहे एक दंपत्ति की कार में शनिवार को मथुरा के मांट थाना क्षेत्र में सुरीर के पास अचानक आग लग गई. हादसे में एक महिला की कार में ही जलकर मौत हो गई जबकि उसके पति व कार चालक को गंभीर रुप से जली अवस्था […]
मथुरा : यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए इटावा से दिल्ली जा रहे एक दंपत्ति की कार में शनिवार को मथुरा के मांट थाना क्षेत्र में सुरीर के पास अचानक आग लग गई. हादसे में एक महिला की कार में ही जलकर मौत हो गई जबकि उसके पति व कार चालक को गंभीर रुप से जली अवस्था में नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इटावा निवासी रनवीर सिंह भदौरिया पत्नी सुनीता के साथ कार से यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते दिल्ली जा रहे थे. मांट के निकट उनकी कार में आग लग गई और चालक अंकुर अग्रवाल द्वारा नियंत्रण खो देने से कार डिवाइडर से जा टकराई.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बुरी तरह घायल हुए दोनों व्यक्तियों को नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया तथा मृतका का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










