दाउद इब्राहिम को भारत के हवाले कर दे पाकिस्तान : राजनाथ सिंह

लखनऊ : पश्चिमी खुफिया एजेंसियों के इस खुलासे के बीच कि दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान के कराची में छिपा हुआ है, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि हम पाकिस्तान से पहले ही मांग कर चुके हैं कि वह दाउद को भारत के हवाले करे. दाउद के कराची में होने के बारे में एक […]
लखनऊ : पश्चिमी खुफिया एजेंसियों के इस खुलासे के बीच कि दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान के कराची में छिपा हुआ है, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि हम पाकिस्तान से पहले ही मांग कर चुके हैं कि वह दाउद को भारत के हवाले करे. दाउद के कराची में होने के बारे में एक कथित टेप के प्रकाश में आने के बारे में सवाल पूछे जाने पर राजनाथ ने संक्षिप्त जवाब में कहा,दाउद मोस्ट वांटेड अपराधियों में शामिल है.
हम पाकिस्तान से पहले ही मांग कर चुके हैं कि वह दाउद को हमारे हवाले कर दे. थोड़ी प्रतीक्षा कीजिए. गृह मंत्री ने यहां अमीनाबाद महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्लैटिनम जुबली समारोह के एक कार्यक्रम के मौके पर संवाद्दाताओं द्वारा धर्मांतरण को लेकर किये गये सवालों के जवाब में कहा. मैं समझता हूं कि धर्मांतरण रोकने के लिए एक धर्मांतरण विरोधी कानून बनना चाहिए . इस पर सभी राजनीतिक दलों को गंभीरता से विचार करना चाहिए.
जिन पीडितों के साथ इंसाफ नहीं मिल पाया है ऐसे मामलों पर विचार के लिए उच्च न्यायालय के एक अवकाश प्राप्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक समिति का गठन कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




