मेरठ में किशोरी से दुष्कर्म

Updated at : 10 Dec 2014 5:16 PM (IST)
विज्ञापन
मेरठ में किशोरी से दुष्कर्म

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी से उसके ही गांव के एक युवक ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया. पीड़ित किशोरी के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आज आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. पीड़ित […]

विज्ञापन

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी से उसके ही गांव के एक युवक ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया. पीड़ित किशोरी के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आज आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

पीड़ित और आरोपी पक्ष के अलग-अलग संप्रदाय का होने के कारण घटना को लेकर गांव में तनाव है.मवाना थाना प्रभारी परशुराम ने आज बताया कि पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है. उन्होंने दर्ज तहरीर के आधार पर बताया कि घटना तब हुई जब किशोरी सोमवार शाम शौच के लिए जंगल जा रही थी.

आरोप है कि जंगल में राहुल (22) नामक युवक ने किशोरी को गन्ने के खेत में खींच कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया.थाना प्रभारी के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. बहरहाल,पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आज दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola