मोटरसाइकिल को कार ने मारी टक्कर, युवती की मौत
Updated at : 17 Nov 2014 11:50 AM (IST)
विज्ञापन

बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक कार की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार एक युवती की मौत हो गयी , जबकि उसका भाई घायल हो गया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने आज यहां बताया कि वजीरगंज थाना क्षेत्र में बदायूं-मुरादाबाद राजमार्ग पर कल देर शाम एक […]
विज्ञापन
बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक कार की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार एक युवती की मौत हो गयी , जबकि उसका भाई घायल हो गया.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने आज यहां बताया कि वजीरगंज थाना क्षेत्र में बदायूं-मुरादाबाद राजमार्ग पर कल देर शाम एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ जाने से मोटरसाइकिल पर सवार 19 वर्षीय ईश्वरवती की मौत हो गयी.
उन्होंने बताया कि इस हादसे में युवती का भाई 25 वर्षीय धर्मेंद्र भी बुरी तरह घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस संबंध में मुकदमा दर्ज करके कार चालक की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




