क्या ''स्वच्छ भारत अभियान'' से नहीं जुड़ेंगे अखिलेश ?

Published at :08 Nov 2014 4:40 PM (IST)
विज्ञापन
क्या ''स्वच्छ भारत अभियान'' से नहीं जुड़ेंगे अखिलेश ?

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी द्वारा आज सफाई अभियान के लिये ‘नामित’ किये जाने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. एनेक्सी से निकल रहे मुख्यमंत्री से संवाददाताओं ने मोदी द्वारा उन्हें सफाई अभियान के लिये नामित किये जाने के बारे में पूछा तो वह हल्की मुस्कुराहट देकर […]

विज्ञापन

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी द्वारा आज सफाई अभियान के लिये ‘नामित’ किये जाने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. एनेक्सी से निकल रहे मुख्यमंत्री से संवाददाताओं ने मोदी द्वारा उन्हें सफाई अभियान के लिये नामित किये जाने के बारे में पूछा तो वह हल्की मुस्कुराहट देकर बिना कुछ बोले चले गये.

मालूम हो कि मोदी ने अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में ‘स्वच्छ भारत अभियान’ की शुरुआत करते हुए सूबे में इस अभियान को आगे बढाने के लिये अखिलेश समेत नौ लोगों को नामित किया था.प्रधानमंत्री ने कहा था कि दिल्ली में उन्होंने नौ मशहूर हस्तियों को नामित करते हुए स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी लिहाजा उत्तर प्रदेश में भी इस मुहिम को आगे बढाने के लिये इतने ही लोगों को नामित किया गया है.

प्रधानमंत्री ने जिन नौ लोगों को नामित किया है उनमें अखिलेश के अलावा भोजपुरी गायक एवं भाजपा सांसद मनोज तिवारी, क्रिकेट खिलाडी मोहम्मद कैफ, स्वामी राम भद्राचार्य, क्रिकेटर सुरेश रैना, गायक कैलाश खेर, हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव, साहित्यकार मनु शर्मा तथा देवी प्रसाद द्विवेदी शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola