ePaper

मायावती ने मोदी पर साधा निशाना, पूछा,100 दिन बाद कहां हैं अच्‍छे दिन?

Updated at : 23 Aug 2014 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
मायावती ने मोदी पर साधा निशाना, पूछा,100 दिन बाद कहां हैं अच्‍छे दिन?

लखनऊ:बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने प्रधानमंत्री पर हमला बोला है. मायावती ने कहा है कि अच्छे दिन कहां आये है. साथ ही उन्होने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में मुख्यमंत्रियों की हूटिंग को संघीय ढांचे पर हमला बताया. मायावती ने यूपी की सपा सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि यूपी में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाना […]

विज्ञापन

लखनऊ:बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने प्रधानमंत्री पर हमला बोला है. मायावती ने कहा है कि अच्छे दिन कहां आये है. साथ ही उन्होने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में मुख्यमंत्रियों की हूटिंग को संघीय ढांचे पर हमला बताया.

मायावती ने यूपी की सपा सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि यूपी में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाना चाहिए और केंद्र सरकार को इसके लिए प्रयास करना चाहिए.

मायावती ने कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद देश में दंगे बढ़ गए हैं और सांप्रदायिक ताकतों का बोलबाला बढ गया है. उन्होंने मोदी पर हमला बोलते हुए कहा क प्रधानसेवक कहने से काम नहीं होता है. उन्हें अब काम करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि अच्छे दिनों की शुरूआत नहीं हुई है और जनता की उम्मीदें तीन महीने महीने में ही टूट गई है. उन्होंने कहा कि किए गए वादों को पूरा करने के लिए तीन महीने काफी होते है. मोदी सरकार को चाहिए कि वो अब काम करे. साथ ही साथ उन्होने आरएसएस को निशाना बनाते हुए कहा कि आरएसएस गैरसंवदनशील संस्था बताया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola